Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   President Draupadi Murmu landed at Ambala Airbase, was welcomed by the Governor and the Chief Minister.

Ambala News: अंबाला एयरबेस पर उतरीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
President Draupadi Murmu landed at Ambala Airbase, was welcomed by the Governor and the Chief Minister.
अंबाला एयरबेस पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत करते सीएम नायब सिंह सैनी। विभाग
1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में हरियाणा के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति
विज्ञापन


गुरुकुल कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान शताब्दी समारोह में भी होंगी शामिल

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार देर शाम दो दिवसीय दौरे पर हरियाणा पहुंचीं। अंबाला वायुसेना स्टेशन (एयरबेस) पर विशेष विमान से उतरने पर राष्ट्रपति का भव्य और गरिमामय स्वागत किया गया। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेशवासियों की ओर से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान प्रशासनिक व सैन्य अधिकारियों ने भी उनकी अगवानी की।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रदेश भर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति एक नवंबर को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

वह हरियाणा राज्य गठन के 60 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय हीरक जयंती समारोह में शिरकत करेंगी। इसके अलावा, राष्ट्रपति ऐतिहासिक गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वार्षिक समारोह में भी पहुंचेंगी, जो इस वर्ष आर्य समाज के प्रमुख स्तंभ स्वामी श्रद्धानंद महाराज के बलिदान की शताब्दी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर अंबाला से लेकर कुरुक्षेत्र तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वायुसेना स्टेशन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। रविवार को होने वाले कार्यक्रमों के लिए कुरुक्षेत्र में सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed