{"_id":"6907c4bfe83a376ead02a980","slug":"preparations-underway-for-vande-bharat-express-between-firozpur-and-new-delhi-and-lucknow-and-saharanpur-ambala-news-c-36-1-amb1002-152362-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फिरोजपुर से नई दिल्ली तो लखनऊ से सहारनपुर के बीच वंदे भारत के संचालन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फिरोजपुर से नई दिल्ली तो लखनऊ से सहारनपुर के बीच वंदे भारत के संचालन की तैयारी
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे जल्द ही फिरोजपुर से नई दिल्ली और लखनऊ से सहानपुर के बीच दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। दोनों वंदे भारत तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। इन दोनों ट्रेनों का संचालन सात या फिर आठ नवंबर होने का अनुमान रेलवे अधिकारियों ने जताया है। इन दोनों वंदे भारत के संचालन से अंबाला मंडल से गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या आठ हो जाएगी और इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उनके समय की बचत होगी और वो जल्द व सुरक्षित एक से दूसरे स्टेशन तक पहुंच पाएंगे।
फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत
नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते में बुधवार को छोड़कर सभी 6 दिन चलेगी। ट्रेन नंबर 26462 फरीदकोट से सुबह 7:55 पर चलकर 8:23 पर फरीदकोट, 9:10 बजे बठिंडा, 10:26 बजे धुरी, 11:05 बजे पटियाला, 11:58 बजे अंबाला कैंट, 12:28 बजे कुरुक्षेत्र, 1:05 बजे पानीपत और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली से वंदे भारत 26461 उसी दिन शाम को चार बजे चलकर, पांच बजे पानीपत, 5:40 बजे कुरुक्षेत्र, 6:30 बजे अंबाला कैंट, 7:13 बजे पटियाला, 7:56 बजे धुरी, 9:15 बजे बठिंडा, 10:23 बजे फरीदकोट और रात 10:35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी.। दोनों दिशाओं में ट्रेन 6.30 घंटे में लगभग 446 किमी की दूरी तय करेगी।
लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत समय सारिणी
26504 लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह पांच बजे लखनऊ जंक्शन से चलने के बाद 5:55 बजे सीतापुर, 7:10 बजे शाहजहांपुर, 8:08 बजे बरेली, 9:27 बजे मुरादाबाद, 10:45 बजे नजीबाबाद, 11:40 बजे रुड़की और दोपहर 12.45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। 26503 सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सहारनपुर से अपराह्न तीन बजे चलने के बाद 3:45 बजे रुड़की, शाम 4:40 बजे नजीबाबाद, 6:10 बजे मुरादाबाद, 7:33 बजे बरेली आएगी। इसके बाद रात 8:38 बजे शाहजहांपुर, 9:50 बजे सीतापुर और 11 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
अंबाला मंडल से जल्द ही दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस आवागमन करेंगी। इसमें एक फिरोजपुर से दिल्ली और दूसरी लखनऊ से सहारनपुर के बीच संचालित होगी। उम्मीद है कि सात या आठ नवंबर को दोनों ट्रेनों का संचालन आरंभ हो जाएगा।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।