फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparations for the first meeting of the NP are complete, Administrator and NP Chairman will preside over it

Ambala News: नप की पहली बैठक की तैयारी पूरी, प्रशासक और नप अध्यक्ष करेंगे अध्यक्षता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the first meeting of the NP are complete, Administrator and NP Chairman will preside over it
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। नगर परिषद हाउस की पहली बैठक 16 अप्रैल को छावनी के उपमंडल कार्यालय में होगी। इसमें दो मुद्दों पर मुहर लगेगी। इसमें नगर परिषद के उपाध्यक्ष का सर्वसम्मति से चयन होगा। छावनी को सुख-सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए विकास कार्यों से जुड़ी कमेटियों का गठन होगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने हाउस की पहली बैठक के लिए खाका तैयार कर लिया है। नप प्रशासक और अध्यक्ष के निर्देश पर 32 वार्ड के पार्षदाें को भी निमंत्रण भेजा जा चुका है, जिससे कि उनकी उपस्थिति में अन्य लंबित मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की जा सके। इस दौरान पार्षदों से स्थानीय स्तर पर समस्याओं की जानकारी भी ली जाएगी कि उनके क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है, जिससे कि इसके स्थायी समाधान का खाका तैयार हो सके।
विज्ञापन

कुछ ने बनाई सूची
वार्ड के नवनियुक्त कुछ पार्षदों ने समस्याओं के सुधार के लिए अपने स्तर पर सूची भी बना ली है। इसके तहत उन्होंने गंदगी, बेसहारा गोवंश और आवारा कुत्तों से जुड़ी समस्या को सबसे ऊपर रखा है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटों को लेकर भी सभी पार्षदाें ने सूची तैयार की है ताकि अंधियारे को खत्म करके उजाला किया जा सके। हालांकि यह सभी कार्य नगर परिषद के अधीन संबंधित विभागों की मदद से किए जाएंगे। लेकिन पहले के मुकाबले अब इन कार्याें में तेजी आने की उम्मीद भी जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी करेगी फैसला
वार्ड स्तर पर लोगों को झेलनी वाली समस्याओं का निदान गठित कमेटी के अधीन होगा। यह कमेटी शिकायत मिलते ही मौके का मुआयना करेगी। इसके बाद समस्या को नप अध्यक्ष के संज्ञान में लाया जाएगा ताकि मामले में त्वरित कार्रवाई हो सके। प्रस्ताव तैयार होते ही संबंधित वार्ड में काम भी शुरु करवा दिया जाएगा।
चार अप्रैल को रद्द हो गई थी बैठक
नगर परिषद के हाउस की पहली बैठक चार अप्रैल को होनी थी। इस संबंध में बाकायदा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रविंद्र कुहाड़ की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी। लेकिन नप अध्यक्ष के निजी कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते हाउस की बैठक को आगामी निर्देशों तक रद्द कर दिया गया था।

वर्जन
नगर परिषद के हाउस की पहली बैठक 16 अप्रैल को उपमंडल कार्यालय में होगी। इस दौरान दो मुद्दों पर मुहर लगेगी। बैठक में नप के उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके साथ ही विकास कार्याें से जुड़ी कमेटियों का गठन होगा, जिससे कि अंबाला छावनी के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नप सदर, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed