फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparations for New Year celebrations... Bookings for Kullu Manali, Shimla and Mussoorie increase

Ambala News: नववर्ष के जश्न की तैयारी... कुल्लू मनाली, शिमला और मंसूरी की बुकिंग बढ़ी

Tue, 16 Dec 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 16 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Preparations for New Year celebrations... Bookings for Kullu Manali, Shimla and Mussoorie increase
राजू भाटिया, संचालक, सचखंड टूर एंड ट्रेवल। संवाद
अंबाला। नववर्ष के आगमन पर जश्न मनाने के लिए पर्यटक कुल्लू-मनाली, शिमला और मंसूरी की बुकिंग करा रहे हैं। साथ ही कई लोग खाटू-श्याम, सालासर और मथुरा- वृंदावन और चिंतपूर्णी और ज्वाला जी के दर्शन के लिए भी बुकिंग करा रहे हैं। पर्यटक ट्रेवल संचालक के पास 4 सीटर कार से लेकर 52 सीटर की बस तक बुक करवा रहे हैं। ऐसे में ट्रेवल संचालक भी पर्यटकों को पैकेज दे रहे हैं। यह ट्रेवल संचालक पर्यटकों को यात्रा के साथ-साथ होटल का रूम भी मुहैया करवा रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल सबसे ज्यादा पर्यटक मुंबई, कोलकाता, मध्य प्रदेश, अहमदाबाद और गुजरात से हैं जो बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

सचखंड टूर एंड ट्रेवल के संचालक राजू भाटिया ने बताया कि कुल्लू मनाली टूर के तहत कपल के लिए चार दिन तीन रात और होटल का रूम समेत छोटी गाड़ी का किराया 32 हजार रुपये है। इसी तरह से चार लोगों के लिए रूम समेत 38 हजार रुपये, सात लोगों के लिए होटल के तीन कमरों सहित आने-जाने का किराया 62 हजार रुपये, इसी तरह शिमला में तीन दिन दो रात कपल के लिए रूम सहित 22 हजार रुपये, चार लोगों के लिए दो रूम सहित 32 हजार रुपये, सात लोगों के लिए तीन रूम सहित 48 हजार रुपये है।
विज्ञापन

वहीं मंसूरी में 3 दिन 2 रात एक रूम सहित 25 हजार, चार लोगों के लिए दो रूम सहित 35 हजार, सात लोगों के लिए तीन रूम सहित 48 हजार रुपये हैं। कटरा वैष्णो देवी के लिए तीन दिन दो रात, रूम सहित कपल के लिए 25 हजार, चार लोगों के लिए 30 हजार, सात लोगों के 52 हजार, खाटू श्याम और सालासर में दो लोगों के लिए तीन दिन दो रात रूम सहित 26 हजार, चार लोगों के लिए 30 हजार, सात लोगों के लिए 55 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिट्टू टूर एंड ट्रेवल के संचालक विशाल बताते हैं कि इस बार पर्यटक शिमला, मनाली, धर्मशाला के लिए चार सीट की गाड़ी से लेकर 52 सीट की बस तक बुक करा रहे हैं। इसमें इनोवा, सिडान, डिजायर, अरबेनिया व अन्य वाहन शामिल हैं। उनके पास शिमला, मनाली का आठ दिन का टूर चार लोगों के लिए 22 से 24 हजार रुपये हैं, जबकि सात लोगों के लिए 36 हजार का पैकेज है। इसमें टोल टैक्स, पार्किंग, चालक फूड, घुमाना सभी ट्रेवल संचालक का है। खाटू श्याम और सालासर दो दिन एक रात छोटी गाड़ी 11 हजार 500 रुपये और बड़ी गाड़ी 18 हजार रुपये, वृंदावन-मथुरा और बरसाना के तीन दिन दो रात का किराया छोटी गाड़ी 12 हजार 500 रुपये और बड़ी गाड़ी 20 हजार रुपये है।

राजू भाटिया, संचालक, सचखंड टूर एंड ट्रेवल। संवाद

राजू भाटिया, संचालक, सचखंड टूर एंड ट्रेवल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed