फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparations begin for mock drill in Ambala

Ambala: मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू, ड्रोन को उड़ाने और खरीदने पर रोक

Tue, 06 May 2025 10:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 06 May 2025 10:10 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर 7 मई को भारत में मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Preparations begin for mock drill in Ambala
ड्रोन को उड़ाने और खरीदने पर रोक - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे हालातों को देखते हुए गृह मंत्रालय के निर्देश पर अंबाला में प्रशासन ने मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू कर दी है। दूसरी तरफ अंबाला के जिलाधीश अजय सिंह तोमर ने वर्तमान सुरक्षा वातावरण और राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत एक आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

 
ड्रोन के प्रयोग पर प्रतिबंध 


इसमें ड्रोन के उपयोग, बिक्री, भंडारण और उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध विशेष रूप से रक्षा हवाई अड्डों, सैन्य प्रतिष्ठानों, जिला सचिवालय परिसर से तीन किलोमीटर और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों से दो किलोमीटर की परिधि और परिस्थिति के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास लागू रहेगा। अंबाला में मुख्य स्थानों पर सायरन को जांचा गया। हालांकि बुधवार को मॉक ड्रिल किस प्रकार होगी  यह अभी स्पष्ट नहीं है।  उपायुक्त की मानें तो बुधवार को सुबह प्रमुख सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी, जिसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मॉक ड्रिल कैसे होगी। 

विज्ञापन

समारोह में ड्रोन की लेनी होगी अनुमति

जिलाधीश ने बताया कि राष्ट्र विरोधी तत्वों की ओर से रक्षा प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने के लिए ड्रोन का दुरुपयोग किया जा सकता है। इसके लिए ड्रोन उपयोग को नियंत्रित किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में ड्रोन के लिए जिला प्रशासन और संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी। अगर निर्देशों की अवहेलना हुई तो कानूनी कार्रवाई होगी।

नगर निगम में हूटर बजाकर किया चेक

नगर निगम में मॉक ड्रिल की तैयारी के लिए हूटर बजाकर चेक किया गया। पहले सुबह और फिर दोपहर में हूटर बजाया गया। हूटर बजते ही निगम कर्मचारी और वहां अपने कार्य करवाने के लिए आए लोग बाहर आ गए। इसके साथ ही आस-पास के लोग भी हूटर की आवाज सुनते ही अपने घर और दुकानों से बाहर आ गए। निगम अधिकारियों ने हूटर को चेक करने के लिए बजाया था। इस हूटर को बिजली के साथ ही जनरेटर पर भी रखा है, जिससे कि बिजली जाने पर भी हूटर को बजाया जा सके। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने बताया कि निगम में हूटर को सुबह बजाकर चेक किया गया था। हूटर ठीक चल रहा है। मॉक ड्रिल को देखते हुए सामान्य तौर पर चेक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed