फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparation of Vande Bharat Express from Haridwar to Katra and Chandigarh to Shirdi.

राहत: हरिद्वार से कटरा व चंडीगढ़ से शिरडी के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस की तैयारी, अंबाला मंडल ने प्रस्ताव भेजा

Fri, 22 Mar 2024 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिंदर पाल सिंह, अंबाला (हरियाणा)
हरिंदर पाल सिंह, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Mar 2024 10:44 AM IST
सार

यात्रियों ने धर्मस्थलों के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस संचालन की मांग उठाई है। इसमें हरिद्वार से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच भी वंदे भारत का संचालन की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। वहीं, चंडीगढ़ से शिरडी के बीच भी वंदे भारत चलाने की मांग उठ रही है। 

विज्ञापन
Preparation of Vande Bharat Express from Haridwar to Katra and Chandigarh to Shirdi.
Vande Bharat Express - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग को देखते हुए रेलवे की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके तहत चंडीगढ़ से शिरडी और हरिद्वार से कटरा-जम्मू के बीच वंदे भारत के संचालन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंबाला मंडल की ओर से जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे को रोजाना एक्स और सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रियों की ओर से सुझाव और शिकायतें प्राप्त होती हैं। इसमें बड़ी संख्या में यात्रियों ने धर्मस्थलों के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस संचालन की मांग उठाई है। इसमें हरिद्वार से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच भी वंदे भारत का संचालन की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। मौजूदा समय में हरिद्वार से कटरा के बीच एकमात्र सीधी ट्रेन हेमकुंट एक्सप्रेस है। इसमें अधिकतर यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती। ऐसे में कई बार उन्हें यात्रा स्थगित या रद्द करनी पड़ती है। इसी प्रकार चंडीगढ़ से शिरडी के बीच भी वंदे भारत चलाने की मांग उठ रही है। इस मार्ग पर भी लगातार यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है और एकमात्र ट्रेन में अधिकतर यात्रियों को वेटिंग की टिकट ही मिल रही है।
विज्ञापन


स्टेशन पर 10 वंदे भारत का ठहराव
मौजूदा समय में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें आवागमन कर रही हैं। इसमें ट्रेन नंबर 20439/40 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, 22477/78 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत, 22487/88 दिल्ली-अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत, 22447/48 ऊना नई दिल्ली-ऊना हिमाचल-नई दिल्ली वंदे भारत और ट्रेन नंबर 20977/78 अजमेर-चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदे भारत में लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का फायदा यात्रियों मिल रहा है। रोजाना 600 से 700 यात्री अंबाला से उक्त ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। इससे रेलवे को भी 10 से 15 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई होने लगी है। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।


अधिकारी के अनुसार
धार्मिक स्थलों पर ट्रेनों के संचालन को लेकर यात्रियों से लगातार आग्रह प्राप्त हो रहे हैं। पहले चंडीगढ़-शिरडी के बीच वंदे भारत के संचालन को लेकर और अब हरिद्वार से कटरा तक वंदे भारत के संचालन को लेकर आग्रह प्राप्त हो रहे हैं। जल्द ही दोनों का प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेज दिया जाएगा ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। -मंदीप सिंह, डीआरएम अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed