{"_id":"640c0ef4945a56372d080aa3","slug":"preparation-of-jpl-on-the-lines-of-ipl-cricket-matches-will-be-held-in-ambala-central-jail-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL की तर्ज पर JPL की तैयारी: अंबाला सेंट्रल जेल में होंगे क्रिकेट मैच, गेंदबाजों के हुए ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL की तर्ज पर JPL की तैयारी: अंबाला सेंट्रल जेल में होंगे क्रिकेट मैच, गेंदबाजों के हुए ट्रायल
Sat, 11 Mar 2023 10:48 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:48 AM IST
सार
सेंट्रल जेल अंबाला में क्रिकेट मैच को कराने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से क्रिकेट पिच भी तैयार कराई गई है। इस पिच को तैयार करने के लिए विशेष प्रकार की काली मिट्टी का प्रयोग किया गया है जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदानों की पिच में प्रयोग की जाती है।
विज्ञापन
अंबाला सेंट्रल जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल की तर्ज पर सेंट्रल जेल अंबाला में जेपीएल यानि जेल प्रीमियर लीग आयोजित होने जा रही है। इस लीग के लिए गेंदबाजों के ट्रायल भी शुरू हो गए हैं। इन ट्रायलों को क्रिकेट के एक्सपर्ट ले रहे हैं। खास बात यह है कि जब बंदियों के गेंदबाजी को लेकर ट्रायल लिए गए तो चयनकर्ता भी हैरान रह गए। इसमें कई ऐसे बंदी हैं जो हत्या जैसे मामलों में बंद हैं मगर उनकी गेंदबाजी कमाल की है। टीम चयन के बाद जिले में जेपीएल के मुकाबले शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
हर रविवार होंगे जेपीएल के मुकाबले
सेंट्रल जेल प्रशासन की मानें तो हर रविवार जेपीएल के मैच कराए जाएंगे। इसमें क्रिकेट मैच को एक दम पेशेवर तरीके से कराया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों की ड्रेस से लेकर उनकी फिटनेस तक का ख्याल रखा जाएगा। उन्हें इसके लिए तैयारी कराई जाएगी ताकि वह मैदान पर उतरें तो पेशेवर खिलाड़ियों की तरह ही मैच खेल सकें। जेपीएल को कराने के लिए जेल प्रबंधन आयोजकों की तलाश कर रहा है। आयोजकों के मिलते ही मैचों का क्रम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
अत्याधुनिक पिच भी की गई है तैयार
क्रिकेट मैच को कराने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से क्रिकेट पिच भी तैयार कराई गई है। इस पिच को तैयार करने के लिए विशेष प्रकार की काली मिट्टी का प्रयोग किया गया है जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदानों की पिच में प्रयोग की जाती है। हाल ही में हाईकोर्ट के जज ने भी यहां पर निरीक्षण किया और जेल प्रशासन के इन प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन
संजीव पातड़, एसपी, सेंट्रल जेल अंबाला
क्रिकेट पिच तैयार कर ली गई है। गेंदबाजों के ट्राॅयल लिए जा रहे हैं। ट्रायल के दौरान पता चला कि जेल में बंद बंदियों के भीतर भी क्रिकेट की प्रतिभाएं छिपी हैं। इन प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वह मानसिक शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें।