फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparation of administration, is now our turn

प्रशासन ने की तैयारी, अब है हमारी बारी

Wed, 09 Apr 2014 12:35 AM IST
अमर उजाला अंबाला
अमर उजाला अंबाला Updated Wed, 09 Apr 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
Preparation of administration, is now our turn
अंबाला। लोकतंत्र के महापर्व की तैयारियां पूरी हैं। प्रत्याशियों पूरा जोर लगा चुकें हैं, अब 10 अप्रैल को मतदाताओं ने अपना दम दिखाना है। 2004 में अंबाला लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत 62 प्रतिशत था। इस बार उम्मीद है मतदाता देश के विकास और अच्छे हाथों में देश के नेतृत्व के लिए जागेंगे और अंबाला के सभी वोट प्रतिशत के रिकॉर्ड तोड़ देंगे। ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन ने भी मतदाता जागरूकता मुहिम ‘समझदार की पहचान वोट के निशान’ के तहत मतदाताओं के साथ मिलकर लोगों को जगाने का काम किया। अब मतदाताओं को ये दिखाना है कि वे जाग चुके हैं और देश की कमान अच्छे लोगों के हाथों में देने के लिए 10 अप्रैल को वोट करेंगे। पिछले चुनावों में 90 प्रतिशत या उससे अधिक मतदान वाले बूथों पर भी सुरक्षा के विशेष प्रबंध हैं। अंबाला में 801 बूथ हैं, जिसके लिए 980 ईवीएम तैयार हैं। अंबाला लोकसभा सीट पर 10 अप्रैल को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा
विज्ञापन


ये प्रत्याशी हैं मैदान में
1. भाजपा के उम्मीदवार रतनलाल कटारिया
2. इनेलो की उम्मीदवार डॉ. कुसुम बाला शेरवाल
3. कांग्रेस के उम्मीदवार राजकुमार वाल्मीकि
4. बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. कपूर सिंह
5. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह
6. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट) के अरुण कुमार
7. राष्ट्रीय कर्मयोगी पार्टी के राम जवारी
8. भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र कुमार
9. निर्दलीय प्रत्याशी ईश्वर सिंह
10. निर्दलीय प्रत्याशी गुरनाम सिंह
11. निर्दलीय प्रत्याशी फूलचंद
12. निर्दलीय प्रत्याशी भूपिंद्र सिंह
13. निर्दलीय प्रत्याशी भूरा राम
14. निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद
-----
संवेदनशील बूथ
अंबाला में अति संवेदनशील बूथ 50 है, जबकि संवेदनशील बूथ 108 हैं।
कैंट विधानसभा क्षेत्र में 4 बूथ अति संवेदनशील और 33 बूथ संवेदनशील
सिटी विधानसभा क्षेत्र के 15 बूथ अति संवेदनशील और 34 बूथ संवेदनशील
मुलाना विधानसभा क्षेत्र के 18 बूथ अति संवेदनशील और 38 बूथ संवेदनशील
नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13 बूथ अति संवेदनशील और 3 बूथ संवेदनशील

पुलिस सीमा में संवेदनशील बूथ
अंबाला शहरी पुलिस क्षेत्र की सीमा में अति संवेदनशील बूथों की संख्या 19 है जबकि 46 बूथ संवेदनशील हैं।
अंबाला ग्रामीण पुलिस क्षेत्र में रायपुररानी थाना क्षेत्र में अति संवेदनशील बूथों की संख्या 39 और संवेदनशील बूथों की संख्या 56 है।

प्रशासन के निर्देश
10 अप्रैल को चुनाव में नियुक्त सभी सुपरवाइजर चुनाव के संबध में होने वाली हर गतिविधि बारे में 09954699899 नंबर पर एसएमएस करेंगे।
सुपरवाइजर अपने पीठासीन अधिकारियों से संपर्क करके चुनावी गतिविधि की जानकारी प्राप्त करेंगे और उसे तुरंत इस नंबर पर भेजेंगे।

महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर  
पर्यवेक्षकों का स्थाई कार्यालय लोक निर्माण विभाग अंबाला छावनी का नंबर 0171-2600043
खर्च पर्यवेक्षक आरसी प्रसाद का मोबाइल नंबर 08930003510
सामान्य पर्यवेक्षक लोकेश कुमार का नंबर 08930003511
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. साकेत कुमार का मोबाइल नंबर 08059444001
अंबाला शहर विस सहायक निर्वाचन अधिकारी अंबाला के एसडीएम विनय प्रताप सिंह का मोबाइल नंबर 08059444003
कैंट के नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त अंबाला ऑरबिंद शर्मा का मोबाइल नंबर 08059444002
नारायणगढ़ के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं नारायणगढ के एसडीएम योगेश कुमार का मोबाइल नंबर 08059444004
मुलाना के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बराडा अश्वनी शर्मा का मोबाइल नंबर 08059444005
-------
वोट के लिए जरूरी आईडी
यदि किसी मतदाता का मतदान पहचान पत्र गुम हो गया है, तो इसके स्थान पर कुछ अन्य दस्तावेज मान्य होंगे। इन में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, केंद्र/राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम, स्थानीय निकाय अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनी की ओर से जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान कार्ड, स्वतंत्रता सेनानियों का फोटोयुक्त पहचान पत्र, फोटोयुक्त अचल संपति के दस्तावेज जैसे पट्टा, रजिस्टर्ड डीड, फोटोयुक्त अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ी जाति के पहचान पत्र, सार्वजनिक बैंक, पोस्ट ऑफिस के खाते की पास बुक, विकलांगता प्रमाण पत्र, हथियार लाइसेंस, मनरेगा योजना के तहत जारी जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज जैसे सेवानिवृत पेंशन पास बुक/बुढ़ापा पेंशन आर्डर, श्रम योजना मंत्रालय द्वारा जारी फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, बूथ लेवल अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली मतदाता स्लिप।
विज्ञापन

---------
 वोटर एक नजर
अंबाला (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र से कुल मतदाता 16 लाख 85 हजार 381
कुल बूथ 1759
पुरुष मतदाता 904990
महिला मतदाता 780391
------
नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र
पोलिंग बूथ 182
कुल मतदाता 166997
पुरुष मतदाता 89487
महिला मतदाता 77510
------
कैंट विधानसभा क्षेत्र
पोलिंग बूथ 177
कुल मतदाता 170279
पुरुष मतदाता 90584
महिला मतदाता 79695
------

अम्बाला सिटी विधानसभा क्षेत्र
पोलिंग बूथ 226
कुल मतदाता 224885
पुरुष मतदाता 118884
महिला मतदाता 106001
--
मुलाना विधानसभा क्षेत्र
पोलिंग बूथ 216
कुल मतदाता 190480
पुरुष मतदाता 103536
महिला मतदाता 86944
---
-सुरक्षा बंदोबस्त
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 3-3 फ्लाइंग स्कवायड व स्टेटिक सर्विलांस टीमें तैनात
 जिले की सीमाओं पर विशेष नजर और वाहनों की चेकिंग
शराब की तस्करी न होने पाए इसके लिए शराब ठेकों पर कैमरे लगाए
--------
ऐसा बिल्कुल मत करें
मतदान के लिए गए हैं, तो मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
किसी पार्टी से जुड़े हैं, तो मतदाताओं को अपने वाहनों में बिठाकर मतदान केंद्र तक न लेकर आएं।
मतदान के दौरान किसी भी पीठासीन अधिकारी या सुरक्षाकर्मी से बिना किसी ठोस वजह के न उलझें।
प्रत्याशी जब वोट देने जाएं, तो मतदान केंद्र में मौजूद मतदाताओं से मौखिक व इशारों में समर्थन मांगने की भूल न करें।
--
एक नजर इलेक्शन फ्लैश बैक-2009-
कुल वोट पड़े                     866622
प्रत्याशी                            वोट मिले
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमारी सैलजा (कांग्रेस)    322258
रतनलाल कटारिया (भाजपा) 307688
चंद्रपाल (बसपा)            188608
दलबीर सिंह (हजकां)    30689
नरेंद्र कुमार (आजाद)            8967
हेमराज (लोजपा)                4597
अमर सिंह (आजाद)            3815
इमरजेंसी नंबर
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस कंट्रोल रूम में 5 मोबाइल फोन नंबर-82954-97338, 82954-97343, 82954-97350, 82954-97376, 82954-97384 व 100, एंबुलेंस के लिए 102, फायर ब्रिगेड के लिए 101, 0171-2518000, अंबाला कैंट सिविल अस्पताल 0171-2630139, 9896057487 व अंबाला सिटी सिविल अस्पताल- 09215156170, 9896075864
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed