फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparation for Super-100 exam begins, event to be held in February

Ambala News: सुपर-100 परीक्षा की तैयारी शुरू, आयोजन फरवरी में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Preparation for Super-100 exam begins, event to be held in February
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग की ओर से फरवरी माह में सुपर-100 लेवल वन की परीक्षा करवाई जाएगी। परीक्षा कराने के लिए विभाग की ओर से पहले आवेदन लिए थे। आवेदन के बाद अब पांच फरवरी को परीक्षा होगी।
विज्ञापन

इसका परिणाम 20 फरवरी को जारी होगा। इसके बाद लेवल टू की परीक्षा मार्च में कराई जाएगी। परीक्षा के दो चरण में चयनित होने वाले विद्यार्थी दो वर्षीय आवासीय कोर्स करेंगे। इसमें विद्यार्थी ग्यारहवीं और बारहवीं की पढ़ाई करने के साथ ही जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करेंगे। यह विद्यार्थी दो वर्ष बाद जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन


यह है सुपर-100 कार्यक्रम

इसका शुभारंभ 2018 में हुआ था। सुपर-100 योजना का उद्देश्य ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों को आईआईटी और मेडिकल की निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पिछले चार वर्षों में 160 से अधिक छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिला है। यह दो वर्षीय निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हैं। इसमें विकल्प फाउंडेशन की देखरेख में विद्यार्थी को बारहवीं की पढ़ाई करवाने के साथ-साथ जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कराई जाती है। इस योजना के तहत कई विद्यार्थी देश के बड़े सरकारी आईआईटी व मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे सुपर-100 के लिए परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दो चरण में होगी। पांच फरवरी को प्रथम चरण की परीक्षा करवाई जाएगी। पहले भी कई विद्यार्थी इस योजना के माध्यम से देश के बहुप्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी तैयारी में जुटे हैं।

पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed