{"_id":"686999dcb427d283ec05190c","slug":"preparation-for-departmental-action-against-the-employee-report-sent-to-headquarters-ambala-news-c-36-1-sknl1017-145583-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, मुख्यालय भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, मुख्यालय भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच के मामले में काबू अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सागर पर अब स्वास्थ्य विभाग ने भी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। अंबाला कैंट थाने में मामला दर्ज होने के बाद विभाग ने आरोपी सागर के केस को शनिवार पंचकूला मुख्यालय सहित स्वास्थ्य महानिदेशक के पास भेज दिया है। अब मुख्यालय स्तर पर कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
उधर, पुलिस ने भी अपने स्तर पर जांच करने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस की टीम अस्पताल में आकर अल्ट्रासाउंड कक्ष के दस्तावेजों की जांच व संबंधित डॉक्टरों से भी पूछताछ करेगी। अस्पताल की पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल ने बताया कि मुख्यालय में आरोपी सागर के केस को भेज दिया है। उनके स्तर पर ही निर्णय लिया जाएगा कि क्या कार्रवाई करनी है।
यह था पूरा मामला : 3 जून को कुरुक्षेत्र व अंबाला पीएनडीटी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 60 हजार रुपये की नकदी सहित चतुर्थी श्रेणी कर्मचारी सागर व उसके दोस्त रज्जी को काबू किया था। टीम द्वारा तैयार की गई डिकॉय महिला को आरोपी रज्जी अंबाला कैंट के बस स्टैंड के बाद फुटबॉल चौक से लेकर अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा था। जहां पर सागर ने डिकॉय महिला का पहले खुद ही कार्ड बनवा दिया। फिर डॉक्टर को डिकॉय के पेट में दर्द होने की बात बोलकर वॉल एबडोमन यानी सामान्य अल्ट्रासाउंड लिखवा लिया था। फिर अल्ट्रासाउंड में जांच करवाने के बाद डिकॉय को लड़का होने की बात बोली थी। तभी टीम ने दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया था। संवाद