फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pregnent women dies during giving a birth to child

प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा

Mon, 23 Sep 2013 12:04 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Mon, 23 Sep 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pregnent women dies during giving a birth to child
अंबाला शहर सिविल अस्पताल में रविवार को प्रसव के दौरान विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन


भड़के लोगों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने महिला चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला शहर सिविल अस्पताल में उपचाराधीन थी। हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ स्थित जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस में चढ़ाने के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया।

महिला के गर्भ में करीब 7 महीना का बच्चा था। घटना का पता चलते ही महिला के परिजनों ने सिविल अस्पताल में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।

परिजनों के अस्पताल की खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को काबू कर लिया। पुलिस ने काफी देर तक महिला के परिजनों को समझाया।
विज्ञापन


गर्भवती महिला के साथ बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से बहस करनी शुरू कर दी।

सीएमओ बोले, इंफेक्शन से हुई मौत

सीएमओ डा. विनोद गुप्ता ने बताया कि खून में इंफेक्शन (सैपटीसीमिया) होने के  कारण महिला की मौत हो गई। महिला के पेट में करीब 7 महीने का गर्भ था। उसका खून बहुत कम रह गया था।  इसी वजह से खून में भी इंफेक्शन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टर पर लापरवाही का आरोप

शहर के लाहरसा गांव के रहने वाले महिला के पति जसविंद्र सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को उसने अपनी पत्नी तरसेम कौर उर्फ गीता (24) को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था। उसने आरोप लगाया कि सही इलाज नहीं होने के कारण उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया।


डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
महिला की मौत के बाद काफी देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। उसके काफी देर बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हुई। अस्पताल के डा. मजूमदार, डा. निधि व डा. झा ने महिला का पोस्टमार्टम किया। डाक्टर झा ने बताया कि प्राथमिक जांच में खून की कमी के कारण ही महिला की मौत हुई है।

बलदेव नगर के थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर महिला डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed