फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Prateek and Harleen stood first in 100 meter race competition

Ambala News: 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रतीक और हरलीन रहीं प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Prateek and Harleen stood first in 100 meter race competition
अंबाला सिटी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ी-भानोखेड़ी में आयुवर्ग-11 सीआरसी स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दमखम दिखाया। इनमें 100 मीटर के लड़कों की दौड़ प्रतियोगिता में प्रतीक और लड़कियों में हरलीन प्रथम रहीं। इन खेल का शुभारंभ ग्राम पंचायत मोहड़ी सरपंच चूहड़ सिंह और भानोखेड़ी सरपंच अमनप्रीत सिंह ने किया।
विज्ञापन

लड़कों की 100 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक पाठशाला रवालों से प्रतीक प्रथम, 200 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक स्कूल मोहड़ी से अंकित प्रथम, 400 मीटर दौड़ में द स्कॉलर स्कूल से मनमीत सिंह प्रथम और लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में द स्कॉलर स्कूल से हरलीन प्रथम, 200 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक स्कूल रवालों से अमनजोत प्रथम, 400 मीटर दौड़ में द स्कॉलर स्कूल से तनवीर प्रथम रहे। लड़कों की लंबी कूद में द स्कॉलर स्कूल से मनमीत प्रथम और लड़कियों में राजकीय प्राथमिक स्कूल रवालों से सुमन प्रथम, लड़कों की ऊंची कूद में राजकीय प्राथमिक स्कूल मोहड़ी से ध्रुव प्रथम, लड़कियों की ऊंची कूद में राजकीय प्राथमिक स्कूल रवालों से सुमन प्रथम, लड़कों की 4 गुना 100 रिले दौड़ में रवालों स्कूल प्रथम, लड़कियों की रिले दौड़ में द स्कॉलर स्कूल प्रथम, लड़कों और लड़कियों की खो-खो, कबड्डी, शॉट पुट में द स्कॉलर स्कूल प्रथम रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंच संचालन पवन कुमार शास्त्री ने किया। प्रतियोगिता में संजय कुमार, राहुल और राजेश ने निर्णायक मंडल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल मैदान को तैयार करने में पवन, राजेश, गुरध्यान और धर्मपाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल प्रधानाचार्य रोहित रतन ने सभी बच्चों को खंड स्तर पर पहुंचने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed