फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Postmortem revealed that the skeleton was one month old

Ambala News: पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, कंकाल एक महीने पुराना

Tue, 16 Apr 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 16 Apr 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Postmortem revealed that the skeleton was one month old
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दूधला मंडी को जाने वाले मुख्य रोड किनारे खेतों में 12 अप्रैल को मिले कंकाल का पुलिस ने 72 घंटे के बाद पोस्टमार्टम करवा दिया है। पोस्टमार्टम में कंकाल करीब एक माह पुराना होने का खुलासा हुआ है।
फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुमित के मुताबिक कि मृतक की उम्र करीब 30 से 40 साल के बीच है। जिस तरह से ऊपरी हिस्सा कंकाल में तब्दील हो गया था और नीचे महज टांगों पर थोड़ा मांस था ऐसे में शव करीब एक माह पुराना है। शरीर के ऊपरी हिस्से में कोई भी शरीर का हिस्सा न होने के कारण पता नहीं चल सका मौत का असल कारण क्या है। शरीर पर भी कोई नुकसान चोट का निशान नहीं है।
विज्ञापन

डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल ले लिए है और कपड़े भी जांच के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी। उल्लेखनीय है कि दूधला मंडी को जाने वाले मुख्य रोड पर बदबू आ रही थी। राहगीरों ने जाकर देखा तो खेतों के बीच से गुजर रहे सूखे नाले में शव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। अभी तक पुलिस आस पास के थानों में दर्ज लापता के मामलों को भी खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि विगत दिवस कोई व्यक्ति या युवक लापता तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed