{"_id":"6806ba479a2b43423705a395","slug":"posters-of-euthanasia-put-up-in-the-city-allegations-against-former-minister-ambala-news-c-36-1-amb1002-141291-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर में लगाए इच्छा मृत्यु के \nपोस्टर, पूर्वमंत्री पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर में लगाए इच्छा मृत्यु के पोस्टर, पूर्वमंत्री पर आरोप
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक चौक के पास दीवार पर चस्पा इच्छा मृत्यु का पोस्टर। संवाद
अंबाला सिटी। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल पर सत्ता का गलत प्रयोग करने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में दो लोगों की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रही है। इसमें वे एक केस का जिक्र करते हुए असीम गोयल के पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही शहर के कुछ सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर भी चस्पा किए हैं। इसमें पीड़ित की ओर से इच्छा मृत्यु या इंसाफ दिलाने की मांग की है।
बताया जाता है कि इस संबंध में पीड़ितों ने राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा है। मामला बहबलपुर गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। इसमें पीड़ित दलजीत सिंह और पंच रवि कुमार का आरोप है कि गांव में एक जमीन है। इसके लिए पंचायत से जुड़े कुछ लोग विवाद पैदा कर रहे हैं। आरोप है कि इस मामले को कोर्ट में भी चुनौती दी गई। जहां पीड़ितों की जीत हुई।
उन्होंने बताया कि जमीन के मामले में कोर्ट ने उन्होंने स्टे भी लिया है, मगर इस आदेश पर तामील नहीं कराई जा रही है। पीड़ितों का आरोप है कि पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल इसमें हस्तक्षेप कर रहे हैं। पीड़ितों पर मुकदमे भी लिखवा दिए हैं। इन पोस्टरों पर तीन मोबाइल नंबर लिखे हैं और तीनों ही बंद हैं। इस संबंध में पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल से फोन पर संपर्क किया, मगर बात नहीं हो सकी। एक सोशल मीडिया साइट को दिए पक्ष में पूर्व राज्यमंत्री ने आरोपों को झूठा बताया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह विरोधियों की साजिश है जो उनकी राजनीतिक छवि को खराब कर रहे हैं। यह लोग उनके पास आए थे उन्होंने गांव की बात गांव में ही निपटाने को कहा था।