{"_id":"6660dc932b73e6d6d00211d4","slug":"portal-will-open-tomorrow-for-admission-to-3846-seats-of-iti-ambala-news-c-36-1-amb1003-124117-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आईटीआई की 3846 सीट पर दाखिले के लिए कल खुलेगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आईटीआई की 3846 सीट पर दाखिले के लिए कल खुलेगा पोर्टल
विज्ञापन
शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी भूपेंद्र सिंह सांगवान।
अंबाला सिटी। शुक्रवार सात जून से जिले के आठ राजकीय और तीन निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संस्थानों में ऑनलाइन आवेदन के लिए कंप्यूटर डेस्क भी स्थापित किए जा रहे हैं।
इसके लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। नोडल अधिकारी एवं शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि हरियाणा बोर्ड और सीबीएससी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम घोषित हो चुका है। परीक्षा परिणामों की घोषणा के तहत एवं विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया सात जून से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि जिले में सभी आठ राजकीय आईटीआई संस्थानों में करीब 3356 सीटों और 3 निजी आईटीआई संस्थानों में 490 सीटों पर दाखिला किया जाना है।
होगा हेल्प डेस्क का शुभारंभ
नोडल अधिकारी प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लड़के अंबाला शहर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला शहर और मूलचंद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छावनी में हेल्प डेस्क खोले जाएंगे। इन तीनों आईटीआई में हेल्प डेस्क का शुभारंभ सात जून को किया जाएगा। शहर की लड़के आईटीआई में चार, महिला आईटीआई व मूलचंद आईटीआई में दो-दो हेल्प डेस्क खोले जाएंगे। वहीं, इन दाखिला हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य आवेदकों को साइबर कैफे एवं सीएसई सेंटरों के माध्यम से होने वाली असुविधाओं से बचाने के साथ-साथ अभ्यार्थियों का व्यवसाय से संबंधित ट्रेड के बारे में मार्गदर्शन भी करना है, जबकि साइबर कैफे और सीएसई इत्यादि सेंटरों में इस कार्य के लिए अच्छी खासी फीस ली जाती है और सभी आईटीआई के हेल्प डेस्क पर यह कार्य निशुल्क किया जाएगा।
विज्ञापन
जानिये किस आईटीआई में कितनी सीट
संस्थान का नाम अनुमानित सीट
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अंबाला शहर 1164
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला, अंबाला शहर 552
मूलचंद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अंबाला कैंट 352
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण सस्थान, बराडा एट होली 552
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण सस्थान, भारांपुर 432
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला, नारायणगढ़ 40
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नहौनी 152
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हसनपुर 112
सार्थिक प्राइवेट आई टी आई, नसीरपुर 150
एस आर प्राइवेट आई टी सी आई टी आई, बलाना 100
लाला अमीचंद प्राइवेट आई टी आई, उगाला, बराड़ा 240