{"_id":"66a4450510551b682e0c4e57","slug":"polytechnic-institute-if-admission-is-not-taken-till-29th-seats-will-be-vacant-ambala-news-c-36-1-amb1003-126915-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुतकनीकी संस्थान : 29 तक नहीं लिया दाखिला तो रिक्त होंगी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुतकनीकी संस्थान : 29 तक नहीं लिया दाखिला तो रिक्त होंगी सीटें
Sat, 27 Jul 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय बहुतकनीकी और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में पहले दिन दाखिला लेने के लिए कम ही आवेदक पहुंचे। आवेदक 29 जुलाई तक आवंटित सीट पर दाखिला ले सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित हुई हैं, अगर वह 29 जुलाई तक दाखिला नहीं लेंगे तो उनकी सीट रिक्त मानी जाएगी।
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 184 अभ्यर्थियों को पहली बार नई सीट आवंटित हुई है और इनमें 22 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनकी सीट अपग्रेड हो गई है। इसके अलावा 40 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनकी पहली काउंसलिंग में मिली सीट ही बरकरार रही है। उन्होंने बताया कि संस्थान में पहले दिन कम ही आवेदक दाखिला लेने के लिए पहुंचे। अंतिम दिनों में दाखिले को लेकर ज्यादा भीड़ रहती है। उन्होंने बताया कि दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद अगर सीट बचती है तो फिजिकल काउंसलिंग की जाएगी।
-- -- -- -- -- --
जिन अभ्यर्थियों को सीट मिली, वह साथ लेकर जाएं दस्तावेज
दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में जिन अभ्यर्थियों को सीट मिली है। वह अपने साथ संबंधित संस्थान में दस्तावेज लेकर जाएं। इसमें आवेदक अपने साथ दो फोटो, दाखिला फीस व वह सभी दस्तावेज अपने साथ लेकर जाएं, जो उसके प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र में लिखे हुए हैं। आवेदक 29 जुलाई शाम चार बजे तक आवंटित सीट के लिए उस संस्थान में रिपोर्ट नहीं करता जहां पर उसको सीट मिली है तो ऐसी स्थिति में आवंटित सीट स्वतः ही रद्द हो जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
उच्चतर शिक्षा विभाग ने 30 जुलाई तक खोला पोर्टल
जिले के कॉलेजों में अब बची सीट पर फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिले हो रहे हैं। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय की दाखिला नोडल अधिकारी प्रो. निशा बुराक ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने 30 जुलाई तक पोर्टल खोला है। कई आवेदकों ने पोर्टल पर आवेदन नहीं किया था। अब उन आवेदकों के लिए आवेदन करने का मौका है। इसके साथ ही बची सीट पर फिजिकल काउंसलिंग से दाखिला किया जा रहा है। 24 जुलाई के बाद रोजाना 100 रुपये लेट फीस लगनी शुरू हो गई है। अब दाखिला जितना लेट होगा, उतनी ही लेट फीस लगेगी।
-- -- -- -- --
दूसरी काउंसलिंग में 53 सीटें हुईं आवंटित
शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान से दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. अश्चनी भारद्वाज ने बताया कि संस्थान में कंप्यूटर में 27, इलेक्ट्रानिक्स में चार, एमएलटी में नौ, ओएमसीए में आठ, लाइब्रेरी एवं इंफॉरमेशन साइंस में पांच सीट आवंटित हुई हैं। पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में 235 सीट आवंटित हुई थीं। इनमें से 170 सीट पर दाखिला हो चुका है। अब दूसरी काउंसलिंग के तहत आवंटित 53 सीट पर दाखिला किया जाएगा।