फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pollution Control Board engaged in repairing the systems

Ambala News: व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pollution Control Board engaged in repairing the systems
अंबाला। विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों को लेकर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) हमेशा सक्रिय रहता है। प्रदूषण आने वाले समय में एक बड़ी समस्या बनकर उभर सकता है। इसे लेकर अब एनजीटी ने राज्याें को अपने संसाधन मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत हरियाणा के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने कदम उठाया है। अब हरियाणा में जिलों से लेकर मुख्यालय तक पीसीबी अपने संसाधनों को पूरा करने का काम करेगी, जिसमें कर्मचारियों व अधिकारियों की पदोन्नति भी की जाएगी। वहीं जहां स्टॉफ की कमी है, उसे भी पूरा किया जाएगा। अंबाला के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में भी इसकी तैयारियां साफ देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सामने अभी सबसे बड़ी दिक्कत है कि उनके पास स्टाॅफ और संसाधन नहीं है। ऐसे में वह स्टॉफ की भर्ती तो कर ही रहे हैं। साथ ही अपनी प्रयोगशालाओं को भी अमलीजामा पहना रहे हैं, जिन जिलों में प्रयोगशालाओं में सामान नहीं है। उन्हें अब अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा ताकि जिला स्तर पर ही नमूनों की जांच हो जाए। वहीं तेजी से कार्रवाई भी अमल में लाई जा सके। जहां पर प्रयोगशालाएं स्थापित नहीं हैं, वहां पर प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन


जिन स्थानों पर पीसीबी के पास खुद के भवन नहीं हैं, उन जिलों को चिन्हित कर लिया गया है। वहां पर भवन बनाने की कार्यवाही की जाएगी। इसके तहत अंबाला में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने अंबाला सिटी के सेक्टर 10 में जगह का मुआयना भी कर लिया है। इसके लिए मुख्यालय में प्रस्ताव भेजा रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों व अधिकारियों में से कुछ की पदोन्नति होनी है तो कुछ नए भर्ती होने हैं। इसको लेकर मुख्यालय पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एचपीएससी और स्टॉफ सिलेक्शन को हमने पत्र लिखा है, जहां पर साइंटिस्ट, जूनियर साइंटिस्ट या अन्य स्वीकृत पद हैं, वहां पर चयन आयोग भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाए ताकि बोर्ड का विस्तार किया जा सके। हमने विभिन्न प्रयोगशालाओं के लिए जरूरी सामान को खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हम काफी गंभीर हैं और इस कार्य को जल्द पूरा करेंगे।-----पी राघवेंद्र राव, चेयरमैन, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed