{"_id":"592b1d5e4f1c1bb349bda718","slug":"poll-today-parsad-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पार्षदों में टक्कर, आज होगा सीबीए वाइस प्रेसिडेंट का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पार्षदों में टक्कर, आज होगा सीबीए वाइस प्रेसिडेंट का फैसला
ambala
Updated Mon, 29 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) में वाइस प्रेसिडेंट पद के चुनाव के लिए 29 मई को मीटिंग होनी है। इसी को लेकर जहां इस ताज के लिए जोड़तोड़ हो रही है, वहीं जल्द ही इस पर फैसला हो जाएगा। मुख्य मुकाबला तीन पार्षदों के बीच माना जा रहा है, जिनमें एक पुरुष और दो महिला पार्षद शामिल हैं। इसी को लेकर बीते दिनों इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। उल्लेखनीय है कि कैंटोनमेंट बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट का पद खाली हो गया था। इस पद पर आसीन पूर्व वाइस प्रेसिडेंट सुरेंद्र तिवारी सीबीए के ही एक पार्षद अजय बवेजा पर हुए हमले के आरोप में जेल में बंद हैं। इसी मामले में हुई सीबीए की बैठक में तिवारी को वाइस प्रेसिडेंट की कुर्सी से हटा दिया गया था। इसके बाद से ही यह पद खाली है, जबकि इसके चुनाव के लिए अब 29 मई को बैठक होगी, जिसमें साफ हो जाएगा कि सीबीए की वाइस प्रेसिडेंट की सीट पर कौन काबिज होगा।
तीन पार्षदों में मुकाबला
सीबीए वाइस प्रेसिडेंट के लिए 29 मई को होने वाली बैठक में तीन पार्षदों में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इस में अजय बवेजा, आशिमा और नीलम रानी शामिल हैं। सूत्रों की मानें, तो इस में अजय और आशिमा आगे चल रही हैं, जबकि अभी यह कहा नहीं जा सकता है कि इन में से किस को वाइस प्रेसिडेंट की कुर्सी हासिल होगी। सूत्र बताते हैं कि वाइस प्रेसिडेंट की कुर्सी के लिए मंत्री विज तक से मुलाकात की जा चुकी हैं, जबकि यह सभी अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं। सीबीए में आठ पार्षद हैं, जबकि जिनमें से सात भाजपा और एक कांग्रेस का है। लेकिन वार्ड नंबर सात से पार्षद गरीब दास की मौत होने के बाद अब भाजपा के छह पार्षद हैं। ऐसे में यह दिलचस्प रहेगा कि अजय बवेजा, आशिमा और नीलम में से कौन वाइस प्रेसिडेंट की कुर्सी पर काबिज होगा।