फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   political, change, party

फिर विज के हुए तिवारी, अकेले पहुंचे और थाम लिया भाजपा का दामन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
political, change, party
नाटकीय घटनाक्रम में एकबार फिर कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बार्ड के पार्षद सुरेंद्र तिवारी ने गुपचुप तरीके से भाजपा का दामन थाम ही लिया। वह पिछले कई दिनों से अपनी फेसबुक आईडी पर भी गृहमंत्री अनिल विज के फेवर में पोस्ट डाल रहे थे। वीरवार को तिवारी चुपचाप अकेले ही अग्रवाल धर्मशाला में पहुंचे और विज के हो गए। इस दौरान उन्होंने विज से आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि वर्ष 2018 में 23 दिसंबर को कैंटोनमेंट बोर्ड पार्षद सुरेंद्र तिवारी ने विधिवत रूप से भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन

तिवारी ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की अगुवाई में कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कैबिनेट मंत्री अनिल विज से नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा छोडऩे का ऐलान किया। सुरेन्द्र तिवारी व मौजूद कैंटोनमेंट बोर्ड उपाध्यक्ष अजय बवेजा की आपसी लड़ाई के बाद तिवारी से नाराज कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तिवारी को भाजपा से निष्कासन की सिफारिश की थी। बवेजा से झगड़े के बाद तिवारी को जेल भी जाना पड़ा था और अपने बोर्ड उपाध्यक्ष पद से भी हाथ धोना पड़ा था।
विज्ञापन

जानिए 23 दिसंबर 2018 को क्या बोले थे तिवारी
कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद सुरिंदर तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि केबिनेट मंत्री अनिल विज की सेवा करते उन्हें 20 साल से ज्यादा का समय हो गया लेकिन ऽआज छोटी सी बात पर मुझे घर छोडऩा पड़ा और उसके बाद घर तोड़ना पड़ा। तिवारी ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है जैसे विज ने जीतने के बाद मुझे दुत्कारा लेकिन निर्मल मेरा साथ देंगे। तिवारी ने कहा पूरे हरियाणा और अंबाला की जनता को पता है कि उन्होंने भाजपा को अलविदा क्यों कहा? तिवारी ने कहा कि कोई भी परिवार, कोई भी सदस्य इस प्रकार से अपने घर को नहीं छोड़ता, बहुत से कारण होते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे मान सम्मान पर आंच आने लगी तो मुझे भाजपा से अलग होना पड़ा। सुरेंद्र तिवारी के भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह और महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता चित्रा सरवारा ने उनका स्वागत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विज से मिलने के बाद क्या बोले तिवारी
बताया जा रहा है कि तिवारी ने विज से मिलने के बाद वीरवार को कहा कि मैं कभी खुद को अनिल विज से अलग ही नहीं कर पाया। जब से मैंने अनिल विज को छोड़ा हमेशा इस बात का मलाल रहा। तिवारी ने कहा कि मैंने गलतियां की हैं लेकिन बड़ों का काम होता है कि वह छोटों की गलतियों को माफ करें। उन्होंने कहा कि जब तक निर्मल के साथ रहे उनके बनकर रहे और अब वह उनको छोड़कर अनिल विज के पास आए हैं तो 100 प्रतिशत उन्हीं के बनकर रहेंगे। हालांकि जब तिवारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन स्विच आफ आया। लेकिन गृहमंत्री अनिल विज के मीडिया कोओर्डिनेटर विजेंद्र चौहान ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरेंद्र तिवारी ने भाजपा का दामन थाम लिया है और वह शुक्रवार का इसका विधिवत ऐलान भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed