फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   polio affected girl raped in absence of family

परिवार की गैर-मौजूदगी में पोलियोग्रस्त युवती से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
polio affected girl raped in absence of family
अंबाला। कैंट सदर थाने के एक मोहल्ले में 24 साल की पोलियो ग्रस्त युवती से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। जून से लगातार गलत काम करने वाला आरोपी रिश्तेदारी में पीड़िता की बुआ का लड़का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हैप्पी के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसे पोलियो है। उसके माता-पिता पशुओं का व्यापार करते हैं और माह में 15-20 दिन घर से बाहर रहते हैं। जून में उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। वह घर पर अकेली थी। उसकी बुआ का लड़का हैप्पी उसके घर आता-जाता था। उसे पता था कि वह घर पर अकेली है। एक दिन रात के समय हैप्पी उसके घर में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह अब तक लगातार जबरदस्ती करता रहा।
विज्ञापन

साथ ही धमकाता रहा यदि किसी को बताया तो वह न उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। परेशान होकर उसने अपनी माता से दर्द साझा किया। सदर थाना प्रभारी विजय कुमार के अनुसार युवती की शिकायत पर आरोपी हैप्पी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सरकारी अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल और में धारा 164 के बयान कराए गए, वह आरोपों पर टिकी रही। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed