फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Policemen assaulted in Ambala

Haryana: होली पर थाने में घुसे शरारती तत्व, पुलिसकर्मियों से की मारपीट; मुंशी की वर्दी फाड़कर धमकाया

Thu, 05 Mar 2026 08:11 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Mar 2026 08:11 AM IST
सार

अंबाला में होली की रात शरारती तत्वों ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने मुंशी की वर्दी फाड़ी और भाग गए। 

विज्ञापन
Policemen assaulted in Ambala
आरोपियों ने फाड़ी पुलिसकर्मी की वर्दी - फोटो : संवाद

विस्तार

होली की रात कैंट की हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में घुसकर डेहा बस्ती निवासी दो युवकों ने मुंशी के साथ गाली-गलौज व हाथापाई की। युवक मुंशी की वर्दी फाड़कर धमकाते हुए भाग गए। 

विज्ञापन


शिकायत पत्र मांगने पर की गाली-गलौज

ईएएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि 4 मार्च की शाम वह हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में मुंशी के तौर पर तैनात थे। इसी दौरान सुल्तान गली निवासी अमर और उसके साथी रिक्की उर्फ मइया एक झगड़े की शिकायत लेकर आए। जब मुंशी ने उनसे शिकायत पत्र मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी व हमला कर दिया। 
विज्ञापन


सरकारी फाइलों और कागजात को फेंका

आरोपियों ने मेज पर रखी सरकारी फाइलें और कागजात उठाकर फेंक दिए। जब  रोकने की कोशिश की तो एक आरोपी ने मुंशी का गिरेबान पकड़ लिया और हाथापाई की। बीच-बचाव करने आए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों का कहना था कि जब उनके साथ मारपीट हुई है तो दूसरे पक्ष की पहले शिकायत कैसे दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed