{"_id":"692377a6e3718392b802b46d","slug":"police-will-search-for-the-children-with-the-help-of-two-suspects-ambala-news-c-36-1-amb1001-153562-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो संदिग्धों की मदद लेकर बच्चों की तलाश करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो संदिग्धों की मदद लेकर बच्चों की तलाश करेगी पुलिस
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के सेफ हाउस से भागे बच्चों की तीन दिन बीत जाने के बाद भी जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे में अब जिला बाल कल्याण समिति उन दो संदिग्धों से पूछताछ करेगी जोकि ट्रेन से बच्चों के साथ पकड़े गए थे।
इस कारण में समिति द्वारा जीआरपी की भी मदद ली जाएगी। ऐसे में बच्चों के नेपाल में रहने वाले परिजनों से भी मंत्रणा की जाएगी कि बच्चे उनके पास सुरक्षित पहुंच गए हैं या नहीं, क्योंकि नेपाल के बच्चों ने एक व्यक्ति को अपना चाचा बताया था। इस मामले में एनजीओ संचालक मनोज कुमार द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने 21 नवंबर को तीन बच्चों के संबंध में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था।
नोटिस पर छोड़े हैं दोनों संदिग्ध : जिला बाल कल्याण समिति ने नारायणगढ़ के सेफ हाउस में भेजे अन्य तीन बच्चों से प्राथमिक पूछताछ कर ली है और काउंसलिंग के दौरान यह भी साबित नहीं हो पाया कि बच्चों को श्रम के लिए पंजाब ले जाया जा रहा था। ऐसे में अब बच्चे जल्द ही परिजनों के सुपुर्द कर दिए जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ ट्रेन से बच्चों संग पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को जीआरपी ने जांच में शामिल होने का नोटिस देकर छोड़ दिया था।