फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police will crack down on cyber criminals with special training

Ambala News: पुलिस विशेष ट्रेनिंग से साइबर अपराधियों पर कसेगी नकेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police will crack down on cyber criminals with special training
साइबर अपराध प्र​शिक्षण कार्यक्रम में शामिल पुलिस अ​धिकारी व कर्मचारी: पुलिस पीआरओ
अंबाला। तकनीकी विशेषज्ञता को बढ़ाने व साइबर अपराध से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए रविवार को दो दिवसीय साइबर अपराध प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध से संबंधित नई जानकारी देने के लिए साइबर इन्वेस्टिगेटर ईशान सिन्हा ने प्रमुख भूमिका निभाई। सेमिनार में साइबर सैल, साइबर अपराध पुलिस स्टेशन अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र से लगभग 35 पुलिस साइबर एक्सपर्ट कर्मचारियों ने साइबर क्राइम से संबंधित विशेष जानकारियां प्राप्त कर साइबर अपराधियों पर नकेल कसने की विशेष ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम अंबाला मंडल पुलिस महानिरीक्षक शिबास कविराज के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अंबाला सुरेंद्र सिंह भौरिया के नेतृत्व में हुआ। पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल ने बतलाया कि साइबर अपराधी दिनों दिन नए-नए तरीके अपना कर लोगों को ठग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई चुनौतियों से निजात पाने के लिए पुलिस कर्मचारियों को विशेष साइबर ट्रेनिंग दी गई है जिससे वह आने वाले समय में साइबर ठगों के हथकंडों पर कड़ा प्रहार कर लोगों को साइबर अपराधियों से सुरक्षित रख सकें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार के झांसे में न आए। साइबर अपराध से सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। सतर्क रहे और अपने आस पास के लोगों को भी जागरुक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed