फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police trying to solve the mystery of the dead body found on the side of the highway

Ambala News: हाईवे किनारे मिले शव की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police trying to solve the mystery of the dead body found on the side of the highway
अंबाला। कैंट के एसडी कॉलेज के पास सीवरेज के टूटे पाइप में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने अंबाला-जगाधरी हाईवे किनारे सीसीटीवी खंगाले हैं लेकिन कोई सुराग लगा। हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी गुरदेव ने बताया कि शिनाख्त नहीं हो पाई है। 72 घंटे के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसकी रिपोर्ट से मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल शव पर कोई चोट के निशान नहीं है। 13 फरवरी को दोपहर के समय शव एसडी कॉलेज के पास मिला था। संवाद
विज्ञापन



हादसे में तीन लोग घायल

अंबाला। नेशनल हाईवे-44 पर जंडली फ्लाई-ओवर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती व उनके 3 साल के मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में घायलों की पहचान यमुनानगर के सरस्वती विहार निवासी राजीव कुमार व उनकी पत्नी निशा रानी व बेटे शिवांश के रूप में हुई। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल राजीव कुमार ने बताया कि 8 फरवरी को वह अपनी पत्नी निशा रानी का सीटेट की परीक्षा दिलवाने के लिए अंबाला आ रहे थे। सुबह 7:30 बजे जैसे ही वह जंडली फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। मासूम के सिर व महिला के कूल्हे में चोटें आई थी। घायल अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। महिला को दोनों कूल्हों में फ्रेक्चर होने पर चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया था। अब वह यमुनानगर के रामा कृष्णा अस्पताल में उपचार करवा रही हैं। संवाद
विज्ञापन



विवाहिता से समझौते के बहाने पति पहुंचा बेल्जियम
अंबाला। कैंट के रेलवे रोड निवासी एक विवाहिता के साथ धोखाधड़ी हो गई। आरोप है कि पति ने पुलिस व महिला मंडल के सामने घर ले जाने का झूठा समझौता किया। उसकी आड़ में चुपचाप बेल्जियम विदेश भाग गया। समझौते के दो माह बाद पति ने विदेश से 17 दिसंबर 2025 को मैसेज कर धमका रहा है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पुलिस ने अब पति पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 20 अगस्त 2023 को पटियाला के रायपुर गांव निवासी गुरदीप सिंह के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास, ससुर, चाचा-चाची ससुर व अन्य परिजन दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के कारण गर्भावस्था के सातवें महीने में उसका गर्भपात भी हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी का शीशा तोड़कर भाग रहे आरोपी काबू
अंबाला सिटी। पुरानी अनाज मंडी इलाके में ट्रांसपोर्टर व पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की वारदात बच गई। टाटा-407 गाड़ी का शीशा तोड़ रहे तीन चोरों को ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह ने पुलिस की मदद से मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के समाना निवासी राकेश कुमार, बिंद्र कुमार व दीपक बाजवा के रूप में हुई है। ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात 1:50 बजे अपने काम से घर लौटे थे। सोने की तैयारी ही कर रहे थे कि अचानक घर के बाहर खड़ी उनकी टाटा 407 के शीशे टूटने की आवाज आई। देखा कि दो युवक गाड़ी की खिड़की खोलने की कोशिश कर रहे थे। आरोपी शोर मचने पर अपनी दूसरी गाड़ी बोलेरो में भागने लगे तो गश्त कर रही पुलिस ने काबू कर लिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

घर के बाहर से मारुति कार चोरी
अंबाला। घेल रोड स्थित कमल विहार में चोर घर के बाहर खड़ी एक मारुति कार चुरा ले गए। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तीन युवक आवाज न होने के कारण कार को धक्का मारकर आगे ले जाते हैं। पुलिस ने इस मामले में कमल विहार निवासी कमलप्रीत सिंह की तहरीर पर अज्ञात तीन चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कमलप्रीत सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार रात को गाड़ी घर के मुख्य गेट के सामने खड़ी की थी। शनिवार सुबह 5 बजे गेट खोला तो गाड़ी गायब थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed