फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police tightens its grip on gamblers, 25 accused sent to jail

Ambala News: जुआ खेलने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 25 आरोपियों को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Police tightens its grip on gamblers, 25 accused sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जुआ व सट्टा खेलने वालों की मुसीबतें बढ़ गई है। नए कानून के प्रावधान के तहत जुआ खेलने वालों को जमानत की जगह सीधा जेल भेजा जाएगा, इसको लेकर अंबाला पुलिस ने सोमवार को भी बड़ी कार्रवाई की। अंबाला कैंट में किराये की दुकान में जुआ व सट्टा खेलते हुए 21 आरोपियों को काबू कर 67 हजार रुपये बरामद किए जबकि सिटी में 4 आरोपियों को किया काबू, 25 हजार 800 रुपये बरामद किए। सभी 25 आरोपियों को मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अंबाला कैंट से पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंबाला कैंट हाऊसिंग बोर्ड निवासी अक्षय, खुरसीद अहमद, विक्की, राजेश कुमार, सालम, शंकर, मनीष, अफजल अहमद, कौशल, विकास, रणजीत, संदीप कुमार, अनिल कुमार, सतविंद्र कुमार, कृष्ण लाल, सतपाल, जसवंत सिंह, रविंद्र कुमार, जगदीश चंद्र, बब्लू, राज कुमार के रूप में हुई। इसी तरह से अंबाला सिटी में सड़ पर बनी दुकान से बादशाही बाग निवासी नवनीत सिंह, रणजीत नगर निवासी अमित कुमार, रवालो गांव निवासी मदन सिंह, जंडली निवासी महेंद्र पाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed