फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police sent the son, accused of murdering his father, to a juvenile correction home.

Ambala News: पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा बाप का हत्यारोपी बेटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police sent the son, accused of murdering his father, to a juvenile correction home.
घरौंडा। गांव कुटेल में नाबालिक बेटे द्वारा अपने पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल सुधार केंद्र भेज दिया है। वहीं पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। हालांकि दर्ज मामले में छह लोगों के नाम हैं। मंगलवार की देर रात गांव कुटेल में घरेलू और जमीनी विवाद को लेकर नाबालिग 17 वर्षीय बेटे ने अपनी मां और बहन को बचाने के दौरान अपने ही पिता राजेंद्र सिंह पर लोहे का फावड़ा मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के भतीजे मनीष की शिकायत पर नाबालिग बेटे, मृतक की पत्नी और उनके साले समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी लखवीर सिंह ने बताया कि गांव कुटेल ने एक नाबालिग बेटे ने अपने पिता की हत्या करने के मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर बाल सुधार केंद्र में भेज दिया है और फावड़ा भी बरामद कर लिया है। मामले में गहनता से जांच का जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed