फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police sent notice to INLD leader to surrender his mobile

Ambala News: इनेलो नेता को मोबाइल जमा करवाने के लिए पुलिस ने भेजा नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Police sent notice to INLD leader to surrender his mobile
अंबाला। छावनी के कच्चा बाजार निवासी भावना उर्फ मुस्कान की अपने भाई द्वारा छोटी तलवार से हत्या के मामले में इनेलो नेता ओंकार सिंह को एक बार फिर पुलिस ने नोटिस जारी किया है। नोटिस के जरिये जांच में सहयोग व ओंकार सिंह को अपना मोबाइल जमा करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

इससे पहले भी पुलिस ने नोटिस जारी कर इनेलो नेता को जांच के लिए बुलाया था। बहन की हत्या करने वाले आरोपी कर्ण ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर इनेलो नेता ओंकार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस उसी मामले में जांच कर रही है। आरोपी ने बहन मुस्कान उर्फ भावना को 41 बार छोटी तलवार से हमला कर मौत के घाट उतारा था। अंबाला कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश ने बताया कि इससे पहले भी नोटिस जारी कर ओंकार सिंह को थाने में बुलाया था। इस दौरान मोबाइल मांगने पर उनके द्वारा नहीं दिया गया था। अब नोटिस जारी कर जांच में सहयोग करने व मोबाइल जमा करवाने के लिए बोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed