फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police registered FIR in case of Ambala City BJP MLA Asim Goyal receiving threatening letter

अंबाला: भाजपा विधायक असीम गोयल को मिला धमकी भरा पत्र, पुलिस ने मुहैया करवाई सुरक्षा, केस दर्ज

Mon, 18 Apr 2022 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 12:58 PM IST
सार

बलदेव नगर थाना प्रभारी गौरव ने बताया कि पुलिस ने विधायक असीम गोयल के निजी सचिव सौरभ गुप्ता की शिकायत पर आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Police registered FIR in case of Ambala City BJP MLA Asim Goyal receiving threatening letter
अंबाला डीएसपी राकेश कुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

अंबाला शहर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक असीम गोयल को धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शनिवार को यह पत्र गोयल के निवास स्थान पर डाक के जरिए पहुंचा था। जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस और जांच एजेंसियों ने पत्र की जांच पड़ताल शुरू कर दी है कि आखिर पत्र कब और कैसे आया और किसके द्वारा यह भेजा गया। डीएसपी अंबाला रमेश कुमार ने बताया कि विधायक असीम गोयल को डाक से धमकी भरा पत्र मिलने की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


बलदेव नगर थाना प्रभारी गौरव ने बताया कि पुलिस ने विधायक असीम गोयल के निजी सचिव सौरभ गुप्ता की शिकायत पर आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पत्र में कहा गया है कि इस्लाम को खतरे में डालकर तुम लोगों ने मुस्लिमों को गुलाम बनाने का प्रयत्न किया। हमारे सारे कानून समाप्त कर दिए। अब हम सारे जेहादी इकट्ठे होकर तेरा काम तमाम करेंगे। हम सबसे पहले असीम गोयल तुझे निशाना बनाकर दुनिया में मिसाल कायम करेंगे। पत्र में 28 अप्रैल की तिथि का भी जिक्र किया गया है। 

विज्ञापन

एसपी अंबाला ने सभी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को किया अलर्ट 

अंबाला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जशनदीप सिंह रंधावा ने 17 अप्रैल को अपने पत्र में सभी एसएचओ, सुरक्षा एजेंसियों, एएसपी, रेलवे एसपी, सभी डीएसपी, सीआईए को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी निवारक और एहतियाती उपाय करने के लिए सतर्क किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने के मिल चुके हैं पत्र 

सैन्य क्षेत्र व एयरफोर्स स्टेशन होने के कारण पहले ही अंबाला संवेदशील एरिया में आता है, इसलिए कई बार रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा धार्मिक स्थानों को उड़ाने के लिए धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed