फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police registered a case against those who robbed the payment of liquor contracts

शराब ठेकों की पेमेंट लूटने वालों पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police registered a case against those who robbed the payment of liquor contracts
नारायणगढ़। शराब के सब ठेकों से पेमेंट इकट्ठी कर वापस आ रहे कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देकर 70 हजार रुपये लूट के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

जसमेर सिंह निवासी मिंयापुर ने बताया कि वह शराब के ठेके पर काम करता है। वह मंगलवार देर शाम गांव माजरी और गांव रामपुर से सब ठेकों से नकदी इकट्ठी कर वापस कुल्लड़पुर की ओर जा रहा था। बीच रास्ते में उसे मनदीप निवासी हुसैनी, सोनू, मोटू, गोदू और उसके 4-5 अन्य साथियों ने रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपिटाई कर जान से मारने की कोशिश की। वे उसके पास से 70 हजार रुपये भी लूट कर ले गए। इनमें दो के पास बाइक और शेष पैदल चल थे।
विज्ञापन

इन्होंने धमकी दी कि घटना के बारे में पुलिस को बताया तो उसे जान से मार देंगे। पुलिस चौकी हुड्डा इंचार्ज जय कुमार ने बताया कि जसमेर की शिकायत पर मोनू, सोनू और गोदू सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed