{"_id":"65a70174cba6c76ac8049d04","slug":"police-raid-237-quintals-of-poppy-seeds-caught-ambala-news-c-36-1-sknl1017-17005-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पुलिस की दबिश, 2.37 क्विंटल चूरापोस्त पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पुलिस की दबिश, 2.37 क्विंटल चूरापोस्त पकड़ा
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ के डेरा गांव में सीआईए-1 की टीम ने नशा तस्कर के घर पर दबिश देकर दो क्विंटल 37 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया। टीम डेरा गांव निवासी सानू राम के घर पहुंची तो डोडा चूरापोस्त के कई कट्टे देखकर दंग रह गई। शातिर नशा तस्कर ने अपने घर में ही भारी मात्रा में नशा रखा था।
आरोपी को काबू करने के बाद पुलिस ने तीन के रिमांड पर लिया था। मंगलवार को एक बार फिर आरोपी को कोर्ट में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीआईए-1 की टीम अब आरोपी से रिमांड के दौरान मिली लीड पर काम कर रही है और मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के प्रयास में जुट गई है।
बता दें कि सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल को 12 जनवरी को सूचना मिली थी कि आरोपी भारी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है व मादक पदार्थों को अपने घर रख कर सप्लाई करता है। यदि आरोपी के घर अचानक रेड कर तलाशी ली जाए तो भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित काबू किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले भी अंबाला में कई बार पुलिस ट्रक में से इतनी मात्रा में डोडा चूरा पोस्त बरामद कर चुकी है लेकिन घर से इतनी मात्रा में डोडा चूरा पोस्त बरामद होने का यह लंबे समय बाद पहला मामला है।