फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police officer and his brother-in-law attacked

Ambala News: पुलिस कर्मचारी और उसके साले पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Police officer and his brother-in-law attacked
अंबाला। डिफेंस कॉलोनी के पास रंजिश के चलते दो अज्ञात युवकों ने पुलिस लाइन में तैनात एक कर्मचारी व उनके साले पर लोहे की गरारी व डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 गाड़ी की मदद से दोनों घायलों को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां से वह अपने स्तर पर एक निजी अस्पताल में चले गए थे। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बैंक कॉलोनी निवासी प्रदीप सिंह (45) ने बताया कि वह पुलिस लाइन अंबाला शहर की एमटी शाखा में तैनात हैं। सोमवार रात करीब 10.20 बजे वह अपने साले अमनदीप सिंह के साथ कार में किसी निजी काम से डिफेंस कॉलोनी चुंगी के पास गए थे। जब अमनदीप गाड़ी को पीछे कर रहा था कि अचानक कैंट की ओर से एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार में से उतरे दो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब प्रदीप बीच-बचाव के लिए नीचे उतरे तो आरोपियों ने उन पर बाइक की गरारी व डंडों से हमला कर दिया। हमले में प्रदीप के सिर व टांग पर गंभीर चोटें आईं। साले अमनदीप ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे भी डंडों से हमला कर भाग गए थे। जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed