{"_id":"69122bf656b50f06eb0a53ed","slug":"police-keeping-an-eye-on-those-sending-people-abroad-illegally-ambala-news-c-36-1-amb1001-152823-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अवैध तरीके से विदेश भेजने वालों पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अवैध तरीके से विदेश भेजने वालों पर पुलिस की नजर
Mon, 10 Nov 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। विदेश जाने का सपना आज के युवाओं में आम हो चला है, लेकिन इस सपने को साकार करने के नाम पर कुछ गिरोह युवाओं को ठगने और अवैध रास्तों से विदेश भेजने का धंधा कर रहे है। ऐसे अवैध तरीके से विदेश भेजने वालों पर अब जिला पुलिस ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि इस प्रकार का अवैध धंधा करने वाले एजेंटों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एजेंटों पर पैनी नजर रखी जा रही है बल्कि पीड़ितों को जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला सहित आसपास के इलाकों से कुछ दलाल युवाओं को कनाडा, अमेरिका अन्य यूरोपीय देशों में नौकरी या पढ़ाई के बहाने लाखों रुपये लेकर अवैध रास्तों से विदेश भेजने का अवैध कार्य कर रहे है। ऐसे में एजेंट फर्जी दस्तावेज तैयार करवा कर लोगों को डंकी रूट के जरिए विदेश भेजते हैं, इसमें कई बार युवाओं की जान तक खतरे में पड़ जाती है। संवाद
विज्ञापन