फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police hands free in case of robbery at petrol pump

पेट्रोल पंप पर लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police hands free in case of robbery at petrol pump
अंबाला सिटी। वीरवार को पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात में बलदेव नगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। मामले में बहरहाल पुलिस के हाथ में कुछ खास नहीं लगा। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को सुबह करीब तीन बजे दो अज्ञात लुटेरों ने शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित कंबोज फिलिंग स्टेशन पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसी दौरान लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना को लुटेरों ने कुछ ही मिनटों में अंजाम दिया था। लुटेरे पेट्रोल पंप पर सकोडा कार में ग्राहक की तरह तेल डलवाने के लिए आए थे। उन्होंने पंप कर्मचारी को टैंक फुल करने को कहा। टैंक फुल होते ही कर्मचारी ने रुपये मांगे। इसके बाद दोनों लुटेरे गाड़ी से नीचे उतरे।
विज्ञापन

एक लुटेरे ने कर्मचारी पर रिवाल्वर तान दी। साथ ही दूसरे लुटेरे ने बेसबॉल स्टीक दिखाते हुए कैश देने को कहा। कर्मचारी के पास कैश न नहीं था। इसके बाद लुटेरे उसे अन्य कर्मचारियों के पास ले गए जो पंप पर बने ऑफिस के अंदर थे। लुटेरे उन कर्मचारियों के पास पहुंचे तो एक कर्मचारी वहां से भागने में कामयाब रहा। इस दौरान लुटेरों ने पंप कर्मचारियों से एक लाख 17 हजार रुपये की नकदी छीनी और रिवाल्वर दिखाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed