{"_id":"6b087d582519e789ad0ec784","slug":"police-crack-down-on-traffic-rule-violators-11430-challans-issued-in-october-ambala-news-c-36-1-amb1002-173242-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, अक्तूबर में 11,430 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, अक्तूबर में 11,430 के चालान
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस चालान करती हुई। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। इसका असर चालानों के आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है। अक्तूबर 2025 के मुकाबले अक्तूबर 2026 में कुल चालानों की संख्या में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सबसे ज्यादा सख्ती बरती गई। इनके चालान 143 से बढ़कर 2,337 हो गए।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्तूबर 2025 में जहां कुल 9,512 चालान काटे गए थे, वहीं अक्तूबर 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 11,430 तक पहुंच गया। इसके साथ ही जुर्माना वसूली की राशि में भी इजाफा हुआ है, जो अक्तूबर 2025 के 31,11,200 रुपये से बढ़कर अक्तूबर 2026 में 37,98,500 रुपये हो गई है।
-- -- -- -- -- -- -
बिना हेलमेट और लाइसेंस वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई
आंकड़ों का विश्लेषण करें तो कई प्रमुख उल्लंघनों में चालानों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ अक्तूबर 2025 में 143 चालान किए गए थे, जबकि अक्तूबर 2026 में यह संख्या कई गुना बढ़कर 2,337 हो गई। इसी तरह बिना ड्राइविंग लाइसेंस के मामले 50 से बढ़कर 237 पहुंच गए। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने के चालान 109 से बढ़कर 165 और बिना सीट बेल्ट के चालान 62 से बढ़कर 69 दर्ज किए गए हैं। स्कूल बसों से जुड़े चालान भी तीन से बढ़कर पांच हुए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
ओवरस्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में कमी
दूसरी ओर, कुछ गंभीर उल्लंघनों में चालानों की संख्या में गिरावट भी देखने को मिली है। ओवरस्पीड के चालान अक्तूबर 2025 के 2,963 के मुकाबले अक्तूबर 2026 में घटकर 2,224 रह गए। शराब पीकर वाहन चलाने के मामले 154 से कम होकर 22 पर आ गए हैं। वहीं, म्यूजिकल हॉर्न और एक्स्ट्रा लाइट के चालान 77 से घटकर 22 दर्ज किए गए हैं। कोर्ट भेजे जाने वाले चालानों की संख्या 158 से घटकर 26 रह गई है।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन-- -- -- -
सड़क सुरक्षा के लिए गंभीरता बरती जा रही है। राजमार्गों पर कई स्थानों पर सुधार कार्य कराए गए हैं। जिन जगहों पर कमी है उन स्थानों पर इस माह के अंत तक सभी काम करा दिए जाएंगे। अगले माह की समीक्षा बैठक में उन कार्यों को पहले देखा जाएगा। पुलिस विभाग को लगातार चालान करने के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
- सचिन गुप्ता, उपायुक्त

वर्जन