फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police caught a canter full of 16 cows

16 गोवंश से भरे कैंटर को पुलिस ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police caught a canter full of 16 cows
मुलाना। धीन चौक पर पुलिस ने गो रक्षकों की सूचना पर वीरवार को विशेष नाकाबंदी कर 16 गोवंश से भरे एक वाहन को पकड़ा। गोवंश को कैंटर में ठूस ठूंसकर भरा हुआ था। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर गोवंश को कालपी स्थित गौरी शंकर गोशाला में छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला, अब्दुर रहमान व सादिक निवासी गांव गुमटा जिला शामली उतर प्रदेश के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पसियाला निवासी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह पिछले 10 साल से गो रक्षा दल से जुड़ा हुआ है। नौ मार्च की रात को उन्हें सूचना मिली कि पंजाब से एक कैंटर में गोवंश को भरकर यूपी ले जाया जा रहा है। तस्करों ने 16 गोवंश को भरा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब्दुल्ला, अब्दुर रहमान व सादिक निवासी गांव गुमटा जिला शामली उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed