फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police attacked with petrol bomb, two cases registered

Ambala News: पेट्रोल बम से पुलिस पर हमला, दो मामले दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Police attacked with petrol bomb, two cases registered
अंबाला। शंभू बॉर्डर पर चल रहा किसानों का आंदोलन उपद्रवियों की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। इसके लिए अंबाला पुलिस की तरफ से शुक्रवार को अंबाला सदर थाने में उपद्रवियों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। अभी इनकी पहचान नहीं हुई है, लेकिन इस संबंध में पुलिस की तरफ से उनकी फोटो और वीडियो भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि उपद्रवियों ने न केवल पत्थरबाजी की बल्कि पुलिस मुलाजिमों पर पेट्रोल बम से भी हमला किया है। इसके अलावा मशीनों से मिर्ची पाउडर भी फेंका है। ऐसे उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही केस को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और घायल मुलाजिमों की मेडिकल रिपोर्ट को एकत्रित कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि अंबाला पुलिस की तरफ से शंभू बॉर्डर पर उपद्रव मचाने वालों पर ड्रोन के साथ-साथ सीसीटीवी के जरिए भी नजर रखी जा रही है। बाकायदा पुलिस की टुकड़ियों को कैमरे भी उपलब्ध करवाए गए है ताकि वह आंदोलन की आड़ में उपद्रव मचाने वालों को चिन्हित कर उन पर शिकंजा कस सके। अभी तक पुलिस की तरफ से कई वीडियो व फोटो जारी की है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि उपद्रव मचाने वाले पुलिस के ललकारने के अलावा उन पर पथराव करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान बताने के लिए आमजन से अपील की है ताकि उन पर कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed