फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police arrested BJP worker Bunty Pehalwan

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता बंटी पहलवान को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police arrested BJP worker Bunty Pehalwan
तीन साल पुराने मामले में भाजपा कार्यकर्ता बंटी पहलवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहलवान के खिलाफ मारपीट जैसे पहले भी कई मामले हैं। बंटी पहलवान की गिरफ्तारी की पुष्टि अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि नारायणगढ़ और अंबाला कैंट पुलिस की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए एक पुराने विवाद में चंद्र शेखर उर्फ बंटी पहलवान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वह भाजपा कार्यकर्ता है, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि बंटी पहलवान को गिरफ्तार कर नारायणगढ़ सीआईए स्टाफ की टीम अपने साथ ले गई है। वहीं पता चला है कि मुकदमा नंबर 402 से संबंधित प्रकरण में बंटी पहलवान की गिरफ्तारी के बाद खटीक मंडी के लोग गृह मंत्री अनिल विज की कोठी पर पहुंचे थे, लेकिन मंत्री विज के बाहर होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई। बताया गया है कि यह लोग बंटी को छुड़ाने की मांग लेकर मंत्री की कोठी पहुंचे थे। वार्ड नंबर 26 के प्रधान बंटी पहलवान के साथ पहले भी कई विवाद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed