फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police accused of breaking legs by falling from the roof

पुलिस पर छत से गिराकर टांगे तोड़ने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police accused of breaking legs by falling from the roof
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पीजीआई से स्वस्थ होकर लौटने के बाद शनिवार को जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। करीब साढ़े 6 घंटे छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में चले दरबार में मंत्री विज ने 500 शिकायतों को सुना और उन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समाधान करने के निर्देश भी दिए। प्रदेशभर से फरियादियों ने अपना दुखड़ा रोया। इन दौरान उत्तराखंड आईटीबीपी यानी भारत तिब्बत सीमा पुलिस के आईजी भी अपने साथ बुजुर्ग महिला को लेकर पहुंचे और बुजुर्ग की जमीन पर कब्जा होने की शिकायत इलाका पुलिस को दी। वहीं, करीब दो सप्ताह बाद लगे जनता दरबार में करीब दर्जनभर शिकायतें पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ ही पहुंची। यहां तक कि पलवल निवासी नरेश ने पुलिस पर ही छत से गिराकर टांगे तोड़ने के आरोप लगाए। बोला कि एसी लगाते समय धक्का दिया गया। मंत्री विज ने मौके से ही संबंधित एसपी से बात कर उन्हें जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस के पांच मामले पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी को मार्क किए गए हैं। उधर, भिवानी से आई एक महिला ने रोते हुए अपने बेटे की हत्या के आरोपियों के खुलेआम घूमने की बात कही। महिला का कहना था कि दो माह बाद भी जीआरपी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंत्री विज ने एसपी को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

- हिसार जिले के गांव किरतान निवासी रोहताश ने अपनी बेटी सुनीता की हत्या के मामले में आरोपी पति प्रेम, जेठ रमेश व ससुर हनुमान के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने बारे
विज्ञापन

- कुरुक्षेत्र निवासी शिव कुमार ने किरमिच रोड के नजदीक कॉलेज कॉलोनी में अवैध रूप से प्लाटों पर कब्जा करने व एचआरए शाखा द्वारा जमीन संबधी मामलों के दस्तावेजों में छेड़छाड करने की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैथल जिले के गांव डडवाना निवासी चंदा सिंह ने मारपीट के मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने बारे
- कुरुक्षेत्र से आए प्रार्थी ने रिश्ते के मामले 24 लाख रुपये की ठगी होने बारे
- सफीदों से आए दंपति परिवार ने दुकान में घुसकर उनसे मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने बारे
- भिवानी, कैथल तथा घरौंडा से आए लोगों ने हत्या के मामलों में आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने बारे
- फतेहगढ़ से आए एक प्रार्थी ने उसकी 16 साल की लडक़ी को गांव के दो लडक़ों द्वारा उठाकर ले जाने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने बारे
- रेवाड़ी से आए एक फौजी सतीश कुमार ने प्लाट पर कब्जे के आरोप लगाए। मंत्री विज ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि वह फौजियों का काम सबसे पहले करते हैं।

गृहमंत्री अनिल विज के जनता दरबार में किसान आंदोलन को लेकर भी इलाका पुलिस पूरी तरह से अलर्ट दिखी। काले झंडे तो दूर की बात, रेस्ट हाउस में काले मास्क तक भी जाने नहीं दिए। जो भी काले रंग का मास्क पाकर पहुंचा तो वह उतरवा दिए गए। पुलिस को डर था कि कोई दरबार में पहुंचकर गृहमंत्री अनिल विज को काले मास्क ही न दिखाकर रोष जता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed