फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   poisonous liquor case of Haryana, 200 boxes made of six hundred liters of ethanol, cases of death exposed game

जहरीली शराब प्ररकरण: छह सौ लीटर इथेनॉल से बनीं 200 पेटियां, 22 मौत के मामलों ने किया इस खेल का खुलासा

Sat, 18 Nov 2023 08:54 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Nov 2023 08:54 AM IST
सार

हरियाणा में अवैध शराब फैक्टरी के मामले की जांच में सामने आया है कि रमनदीप उर्फ दीपू ने मार्च में ही कुल 700 पेटियों के लिए पर्याप्त यानी कुल दो हजार लीटर इथेनॉल के 10 ड्रम उपलब्ध करवाए थे।जैसे ही एक के बाद एक मौत का समाचार पहुंचा तो आरोपियों ने सबसे पहले ड्रमों में पड़े इथेनॉल को नष्ट किया था।

विज्ञापन
poisonous liquor case of Haryana, 200 boxes made of six hundred liters of ethanol, cases of death exposed game
एसपी कार्यालय से अवैध शराब फैक्ट्री मामले में पकड़े गए आरोपियों को ले जाती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध शराब फैक्टरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर एक के बाद एक चौंका देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अंकित उर्फ मोगली की ओर से जहरीली शराब की तैयार 200 पेटियों का जखीरा यमुनानगर व अंबाला में कुल 22 लोगों की मौत का जिम्मेदार बना। अगर यह शराब कुछ समय और सप्लाई न होती तो आरोपी तीन गुणा और शराब की सप्लाई कर देते।

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि रमनदीप उर्फ दीपू ने मार्च में ही कुल 700 पेटियों के लिए पर्याप्त यानी कुल दो हजार लीटर इथेनॉल के 10 ड्रम उपलब्ध करवाए थे। जिसे अंकित उर्फ मोगली ने करीब 2 लाख रुपये की लागत से करनाल की लाइसेंसशुदा फैक्टरी के मालिक अंशुल से खरीदा था। जैसे ही एक के बाद एक मौत का समाचार पहुंचा तो आरोपियों ने सबसे पहले ड्रमों में पड़े इथेनॉल को नष्ट किया था।
विज्ञापन


बता दें कि सीआईए शहजादपुर पुलिस ने कंपनी के मालिक अंशुल को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। उधर, पुलिस आरोपियों की प्रॉपर्टी का भी मूल्यांकन करा रही है। बता दें कि मुख्य आरोपियों की प्रॉपर्टी भी अटैच करने की कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में करता था सैनिटाइजर सप्लाई, इसलिए मिला इथेनॉल

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया था कि करनाल के कलंदरी गेट निवासी रमन उर्फ दीपा पहले दीपा कैटल की दवा फैक्टरी में काम करता था। साल 2020-21 में आरोपी पार्ट टाइम में किसी फैक्टरी से सैनिटाइजर लेकर बेचता था। जहां, सैनिटाइजर बनाए जा रहे थे, वहां आरोपी दीपा का संपर्क था। आरोपी वहीं से भारी मात्रा में इथेनॉल मंगाता था। दीपा के जरिए ही अंकित मोगली की कंबोपुरा की फैक्टरी के मालिक अंशुल के साथ संपर्क हुआ था। खरीदे गए ड्रम से ही मास्टरमाइंड शराब बनाता था। पुलिस आरोपी दीपा और अंकित को गहन जांच के लिए दोबारा कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी।

दिल्ली से 60 वर्षीय बुजुर्ग काबू

पूछताछ में अंकित के जरिये ही पुलिस स्टीकर उपलब्ध करवाने वाले प्रिंटिंग प्रैस के मालिक दिल्ली के अशोक नगर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग रविंद्र पाल उर्फ बबलू को काबू किया। हालांकि कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। यह सभी आरोपियों में से सबसे बुजुर्ग था। मोटे मुनाफे के चक्कर में वह देसी शराब की बोतलों पर लगने वाले स्टीकर व उस पर लगे होलोग्राम को उपलब्ध करवाता था। जबकि रविंद्र की एक टांग बीमारी के चलते काफी खराब हालत में थी। ऐसे में मजबूरन एसपी कार्यालय में उसे मुलाजिमों द्वारा उठाने के बाद एसपी कक्ष तक पहुंचाया गया था।

सोशल मीडिया से अंकित ने सीखा था शराब बनाने का गुर

अंकित उर्फ मोगली ने बताया कि उसने सोशल मीडिया के जरिए ही देसी शराब बनाना सीखा था। घंटों वीडियो देखने के बाद वह इसे बनाने लगा था। पहले तो एक-दो बोतल बनाई थी। वो ठीक बनने के बाद उसने फैक्टरी लगाई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि अंकित उर्फ मोगली द्वारा अवैध रूप से साहा क्षेत्र में चलाई जा रही शराब फैक्टरी को पकड़ा था। अंकित पर अभी तक कुल 10 मुकदमें दर्ज है। यह मुकदमें 2020 में हिमाचल कालाआंब थाना, 2022 में शहजादुपर थाना, 2018 में जगाधरी थाना, 2021 में साहा थाना, 2023 में मुलाना थाना, 2023 में शाहाबाद थाना, 2019 में बलदेव नगर थाना में दर्ज है।

ठिकानों से मिली शराब टेस्टिंग किटें

एसआईटी की टीम ने जब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की तो आरोपियों के घरों से शराब की टेस्टिंग किट सहित खाली बोतलें भी बरामद हुई थी। पता चला था कि मोटे मुनाफे का लालच देकर आरोपी शेखर मजदूरों को अंबाला धनौरा गांव की अवैध शराब फैक्टरी में लाया था। पकड़े अधिकतर आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed