फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   PM Shri, Examination for selection of teachers in Model Sanskriti will be held on 30th

Ambala News: पीएमश्री, मॉडल संस्कृति में शिक्षकों के चयन के लिए 30 को होगी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 03:47 AM IST
विज्ञापन
PM Shri, Examination for selection of teachers in Model Sanskriti will be held on 30th
अंबाला सिटी। जिले में पीएमश्री और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 30 जून को परीक्षा ली जाएगी। इस बार ये परीक्षा हरियाणा बोर्ड की ओर से करवाई जाएगी।
विज्ञापन

पहले इन स्कूलों में परीक्षा के माध्यम से तीन वर्ष के लिए ही शिक्षकों को चुना जाता था। अब इस वर्ष से ये शिक्षक 10 वर्ष तक स्कूलों में अपनी सेवा दें सकेंगे। शिक्षकों के अलावा पीआरटी, सीएवंवी, टीजीटी, पीजीटी, हेडमास्टर, प्रधानाचार्य के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दुराना, रामबाग, बराड़ा के उगाला, साहा, शहजादपुर, नारायणगढ़ स्कूलों को प्रथम चरण में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बनाया था। इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है, जबकि अगले शैक्षणिक सत्र से दूसरे चरण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलदेव नगर, घेल कलां, साहा से केसरी, शहजादपुर से पतरहेड़ी, नारायणगढ़ खंड से ज्योली स्कूल शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन, मोहड़ी-भानोखेड़ी, समलेहड़ी, रामपुर सरसहेड़ी, नारायणगढ़, शहजादपुर, बराड़ा, नन्यौला में चल रहे हैं। इन स्कूलों में सामान्य राजकीय स्कूलों से ज्यादा सुविधाएं मिल रही है।

पीएम श्री व राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह परीक्षा 30 जून को होगी। इस बार शिक्षक 10 वर्ष के लिए एक ही स्कूल में सेवा दे सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed