{"_id":"65551e557e12aef7f1097594","slug":"pm-shri-budget-starts-coming-in-schools-now-facilities-will-increase-ambala-news-c-36-1-amb1003-13775-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पीएम श्री स्कूलों में बजट आना शुरू, अब बढ़ेगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पीएम श्री स्कूलों में बजट आना शुरू, अब बढ़ेगी सुविधाएं
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में पीएम श्री स्कूल के लिए चुने गए छह राजकीय स्कूलों के लिए सुविधाओं के लिए बजट आना शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग ने हर खंड में एक स्कूल पीएम श्री बनाया है। इन सभी छह स्कूलों में तीन करोड़ 35 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। बीते कुछ माह पहले स्कूलों से विकास प्लान मांगा गया था। इन स्कूलों में सीबीएसई से एफिलिएशन को लेकर प्रक्रिया चल रही है। स्कूलों में दोनों माध्यम हिंदी व अंग्रेजी से पढ़ाई करवाई जाएगी। वहीं मॉडल संस्कृति स्कूलों की तर्ज पर विकास किया जाएगा। अभी स्कूलों में रैंप बनाने के लिए पैसा आ रहा है।
अंबाला खंड वन में दुराना, खंड टू में रामबाग रोड, साहा में राजकीय स्कूल साहा, नारायणगढ़ में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बराड़ा में उगाला स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब बनाई जानी है। वहीं शहजादपुर में शहजादपुर गर्ल्स स्कूल में नेकस्ट जेन लैब बनेगी। नेकस्ट जेन लैब आधुनिक होगी। साहा स्कूल में एक कक्षा रूम, सभी स्कूलों में पीने के पानी की बेहतरीन सुविधा, दुराना स्कूल में लड़कियों के लिए दो शौचालय, उगाला स्कूल में लड़कों के लिए शौचालय, शहजादपुर में एक शौचालय, शहजादपुर में सीडब्ल्यूएसएन के लिए एक शौचालय, दुराना स्कूल में दो, उगाला में एक, शहजादपुर में तीन रैंप, उगाला स्कूल में 130, साहा में 199, शहजादपुर में 183 ड्युल डेस्क मिलेंगे।-- -- -
पीएम श्री स्कूलों में रैंप बनाने के लिए बजट आना शुरू हो गया है। विभाग की तरफ से पहले स्कूलों से कार्य लिए गए थे।
-अनिल जगदेव, सहायक परियोजना संयोजक।
विज्ञापन
अंबाला खंड वन में दुराना, खंड टू में रामबाग रोड, साहा में राजकीय स्कूल साहा, नारायणगढ़ में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बराड़ा में उगाला स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब बनाई जानी है। वहीं शहजादपुर में शहजादपुर गर्ल्स स्कूल में नेकस्ट जेन लैब बनेगी। नेकस्ट जेन लैब आधुनिक होगी। साहा स्कूल में एक कक्षा रूम, सभी स्कूलों में पीने के पानी की बेहतरीन सुविधा, दुराना स्कूल में लड़कियों के लिए दो शौचालय, उगाला स्कूल में लड़कों के लिए शौचालय, शहजादपुर में एक शौचालय, शहजादपुर में सीडब्ल्यूएसएन के लिए एक शौचालय, दुराना स्कूल में दो, उगाला में एक, शहजादपुर में तीन रैंप, उगाला स्कूल में 130, साहा में 199, शहजादपुर में 183 ड्युल डेस्क मिलेंगे।
विज्ञापन
पीएम श्री स्कूलों में रैंप बनाने के लिए बजट आना शुरू हो गया है। विभाग की तरफ से पहले स्कूलों से कार्य लिए गए थे।
-अनिल जगदेव, सहायक परियोजना संयोजक।