फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Plenty of cows, government should do something

गोवंशों की भरमार, कुछ तो करो सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Plenty of cows, government should do something
अंबाला सिटी। नगर निगम क्षेत्र में गोवंश का कोई सहारा नहीं है। न तो प्रशासन कोई व्यवस्था कर रहा है और न ही सरकारी व प्राइवेट गोशालाएं बेसहारा गोवंश को लेने के लिए तैयार हैं। ऐसे में बेसहारा गोवंश की संख्या सड़क पर बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर, डेयरी संचालक भी अपने गोवंश सड़कों पर छोड़ देते हैं। ऐसे में लगातार बढ़ रही गोवंश की संख्या से सड़कों पर जाम लग रहा है। यह स्थिति मुख्य रूप से रात के समय होती है जब गोवंश मुख्य चौराहों व सड़क के बीचोबीच जमावड़ा बना देते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में किसी वाहन को निकलने तक की जगह नहीं मिलती। दूसरी ओर, अचानक से सड़क के बीच में गोवंश आने से हादसे हो रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले काफी समय में निगम की ओर से गोवंश को पकड़ने के लिए एक अभियान तक नहीं चलाया गया है। लोगों का कहना है कि अगर नगर निगम समय-समय पर ऐसा अभियान चलाए तो इस तरह की स्थिति पैदा ही नहीं होगी।
विज्ञापन

अंबाला की कई गोरक्षा एवं सेवा संस्थाएं नगर निगम को पत्र लिखकर गोवंश की रक्षा और व्यवस्था की मांग कर चुकी है। कृष्ण गो सेवा सोसायटी व वंदे मातरम दल के अलावा अन्य कई संस्थाएं कई बार नगर निगम आयुक्त से लेकर उपायुक्त तक को ज्ञापन दे चुकी है। इसके बावजूद अभी तक इस ओर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम बैठक में उठा था गोशाला बनाने का मुद्दा
नगर निगम बैठक में गोवंश की व्यवस्था के लिए गोशाला बनाने का मुद्दा उठा था। इस दौरान गोशाला बनाने के लिए प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी थी कि जल्दी ही गोशाला के लिए जमीन की तलाश कर कार्य को शुरू किया जाएगा। इसके विपरीत अभी तक गोशाला निर्माण का कार्य आरंभ नहीं हुआ है सारी बातें कागजों में ही चल रही हैं। यह प्रशासन की लेटलटीफी और लापरवाही को दर्शाता है।
कोर्ट में भी लगी थी फटकार
नगर निगम को गोरक्षा को लेकर कोर्ट से भी फटकार लगी थी। कोर्ट की ओर से भी नगर निगम को गोशाला निर्माण के लिए जमीन तलाश करने के आदेश दिए गए थे परंतु कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए। लोगों को गोवंश के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अगर गोशाला की स्थापना हो जाती है तो आमजन को काफी राहत मिलती।
झुंड में मुख्य चौराहों पर जमावड़ा
बेसहारा गोवंश की सड़कों पर भरमार है। रात के समय झुंड के झुंड मुख्य चौराहों पर दिखाई देते हैं। वहीं कई बार गोवंश अचानक सड़क के बीच में आने पर हादसे भी होते हैं। प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। - सुनील कुमार।
शहर भर में गोवंशों की भरमार
गोवंश की शहर भर में भरमार है। आए दिन हादसे होते रहते हैं परंतु प्रशासन की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। इस कारण लगातार परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रशासन को इस पर कुछ निर्णय लेना चाहिए। -भोला साईं, दोखंभा चौक, सिटी
निगम ध्यान दे तो नहीं होंगे हादसे
पुराने दिल्ली रोड पर कई जगहों पर गोवंश के झुंड के झुंड दिखाई दे जाएंगे। प्रशासन की ओर से काफी समय में इस ओर कोई कार्य नहीं किया गया है। अगर नगर निगम इस ओर ध्यान दे तो कई हादसे होने से बच जाएंगे। - पवन कुमार, नाहन हाउस वार्ड-9, सिटी
सर्दियों में बढ़ जाती है परेशानी
सर्दियों में गोवंश के कारण परेशानी और बढ़ जाती है। बहुत बार ऐसा होता है कि रात के समय धुंध होती है और यह दिखाई नहीं देते। इससे हादसे हो जाते हैं। नगर निगम प्रशासन को कुछ निर्णय लेते हुए इस पर काम करें। - सुखविंद्र सिंह।

हमारी ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाता रहा है। गोवंश की व्यवस्था को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अभी फाइल आयुक्त के पास है। जल्दी ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद ऐसी परेशानी नहीं आएगी।
- सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed