फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Players will get a monthly stipend of up to Rs 2,000.

Ambala News: खिलाड़ियों को मिलेगा 2 हजार तक मासिक वजीफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Players will get a monthly stipend of up to Rs 2,000.
कोचों का मानदेय भी तय, खेल नर्सरी का संचालन करने वाली ग्राम पंचायत को सीएम करेंगे सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। प्रदेश सरकार ने आगामी सत्र 2026-27 के लिए खेल नर्सरी योजना का खाका तैयार कर लिया है। इस योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह तथा 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2 हजार रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। खेल नर्सरी में नियुक्त प्रशिक्षकों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मानदेय दिया जाएगा।
एनआईएस डिप्लोमा धारक प्रशिक्षकों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह, छह माह का प्रमाणपत्र, बीपीएड, एमपीएड अथवा नेशनल लेवल खिलाड़ी को 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है। यदि कोई शिक्षण संस्थान अथवा ग्राम पंचायत नियमानुसार सफलतापूर्वक खेल नर्सरी का संचालन करती है तो उस नर्सरी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय पदक जीतकर अन्य छात्रवृत्तियों के भी पात्र बन सकेंगे

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि खेल नर्सरी में चयनित खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों की ओर से उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक अर्जित कर छात्रवृत्ति के पात्र बन सकेंगे। खेल नर्सरियों की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की छिपी खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर पर पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। इन नर्सरियों में 33 खेलों को जगह दी गई है। इनमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, कबड्डी, बैडमिंटन, शूटिंग, तीरंदाजी, क्रिकेट, योग, स्केटिंग और जूडो जैसे प्रमुख खेल शामिल हैं। अनुभवी प्रशिक्षकों की ओर से दी जाने वाली ट्रेनिंग के बाद खिलाड़ी राज्य स्तरीय पदक जीतकर अन्य छात्रवृत्तियों के भी पात्र बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed