फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Players sweat it out in the trials for sports nurseries

Ambala News: खेल नर्सरियों के ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Players sweat it out in the trials for sports nurseries
अंबाला कैंट के स्टेडियम में वुशू प्रतियोगिता के ट्रायल देते हुए ​खिलाड़ी: संवाद
- कैंट के वारहीरोज मेमोरियल, सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम व शहजादपुर में दिखाया दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। खेल विभाग की ओर से जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए शुरू की गई 21 खेल नर्सरियों के चयन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। ट्रायल के पहले दिन अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम, सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम और शहजादपुर के आधुनिक खेल मैदान बड़ागढ़ में खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। अपनी जगह पक्की करने के लिए युवा खिलाड़ियों ने मैदान पर खूब पसीना बहाया। 31 मार्च यानी मंगलवार को भी ट्रायल चलेंगे। पहले दिन वुशू, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग, हॉकी, तैराकी आदि के ट्रायल हुए।

प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का होगा चयन
जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि जिले में अलग-अलग खेलों की 21 नर्सरियां स्थापित की गई हैं। प्रत्येक नर्सरी में 25 होनहार खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इन ट्रायलों के दौरान अलग-अलग खेलों के अनुभवी कोच मौजूद रहे, जिन्होंने बारीकी से खिलाड़ियों की तकनीक, स्टेमिना और खेल कौशल का आकलन किया। ट्रायलों के बाद इसकी फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके लिए आयु सीमा 8 से 19 वर्ष व जन्म वर्ष 2007 या उसके बाद निर्धारित की गई है।

अंबाला कैंट के स्टेडियम में वुशू प्रतियोगिता के ट्रायल देते हुए खिलाड़ी: संवाद

अंबाला कैंट के स्टेडियम में वुशू प्रतियोगिता के ट्रायल देते हुए खिलाड़ी: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed