फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Players performed yoga asanas in football summer camp

Ambala News: फुटबॉल के ग्रीष्मकालीन शिविर में खिलाड़ियों ने किए योगासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Players performed yoga asanas in football summer camp
अंबाला। फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी की तरफ से चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर में शनिवार खिलाड़ियों को योगासन भी करवाया गया। बीडी हाई स्कूल के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में योगासन के उपरांत खिलाड़ियों को फुटबॉल के गुर सिखाए गए। शिविर का हिस्सा बने 70 खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। 22 जून को इस शिविर में समापन हुआ। पहली बार अंबाला में लगने वाले फुटबॉल के निशुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर को लेकर खिलाड़ी बेहद उत्साहित हैं। योग प्रशिक्षक रेनू विर्क व उनके सहयोगियों द्वारा शिविर में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों व संस्था के सदस्यों को योगा का अभ्यास करवाया व सम्मानित भी किया। सहसचिव नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि वह शिविर फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए लगाया गया है ताकि नए-नए खिलाड़ी सामने आकर फुटबॉल में अपना नाम चमका सके। इस मौके पर विशेष रूप से गुर कृपाल सिंह, प्रधान राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद सुभाष शर्मा, राकेश शर्मा, सुभाष सैनी, नीरज भाटिया, अनिल कुमार, राधे श्याम, मदन लाल, गुरुदत्त यादव, अश्वनी कुमार, अशोक पांडे, राजीव शर्मा, अशोक शर्मा, रोशन लाल दुप्पड़, हीरा लाल, राजिंदर कुमार, संजय विज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed