फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Players forced to train in the skating ring built in Subhash Park of the cantonment

Ambala News: छावनी के सुभाष पार्क में बने स्केटिंग रिंग में ही प्रशिक्षण लेने को मजबूर खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Players forced to train in the skating ring built in Subhash Park of the cantonment
अंबाला। खेल विभाग के पास स्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए एक भी स्केटिंग रिंग नहीं है। यहीं कारण है कि खिलाड़ियों को मजबूरन छावनी के सुभाष पार्क व माल रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय के पास सड़क का सहारा लेना पड़ रहा है। छावनी के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में पहले जो स्केटिंग रिंग था वो तोड़ दिया गया। उसकी जगह फुटबॉल मैदान में आने वाले दर्शकों के लिए बैठने की जगह बना दी गई है। जबकि निर्माणाधीन स्टेडियम में इसके लिए कोई जगह नहीं रखी गई है।
विज्ञापन

यही कारण है कि खेल विभाग के मैदान और न ही कोई कोच है। स्केटिंग के लिए खिलाड़ियों को निजी सेंटरों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। जबकि पहले खेल विभाग के स्केटिंग रिंग का अंबाला के खिलाड़ियों का काफी लाभ मिलता था। इसी रिंग में कई राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताएं भी करवाई जाती थी। कई बार इसको लेकर मांग भी उठाई गई है बावजूद अभी तक स्केटिंग रिंग को लेकर खेल विभाग की तरफ से कोई योजना नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन

----------

पार्क में सामान्य बच्चे बन रहे खिलाड़ियों के लिए परेशानी

उधर, छावनी के सुभाष पार्क में कई सालों से स्केटिंग रिंग बना हुआ है। पार्क में निर्माण कार्य के दौरान इस रिंग को ओर भी बेहतर बना दिया गया था जो सभी के लिए खुला है। हालांकि इसमें निजी कोच भी अपने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं। ऐसे में पार्क में आने वाले अन्य बच्चे भी इसी रिंग में खेलते हैं। जिस कारण खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। इसमें स्केटिंग के अलावा रोलर स्केटिंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------


स्केटिंग रिंग का अभी कोई प्रोजेक्ट नहीं है। कोच के लिए भी जल्द ही मुख्यालय से संपर्क किया जाएगा ताकि अंबाला में स्केटिंग खिलाड़ियों को राहत मिल सके।
राजबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी अंबाला
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed