फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Player injured after coming in contact with high tension wires

Ambala News: हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से झुलसा खिलाड़ी

Fri, 02 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 02 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Player injured after coming in contact with high tension wires
जावेद ।
पानीपत। खोतपुरा गांव में मैदान के नजदीक लगे बिजली की तारों की चपेट में आने से क्रिकेट का एक खिलाड़ी बुरी तरह से झुलस गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। परिजनों व दूसरे खिलाड़ियों ने बिजली निगम अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। खोतपुरा गांव के 15 वर्षीय जावेद ने बताया कि वह वीरवार को अपने साथियों के साथ गांव के नजदीक क्रिकेट खेल रहा था। वह बॉल उठाने के लिए मैदान के दूसरी तरफ दीवार फांदकर जा रहा था। इस दौरान वह 11 हजार की बिजली लाइन की चपेट में आ गया और दीवार से नीचे गिर गया। उसके साथियों की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसके जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए। इमरजेंसी वार्ड की प्रभारी डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि जावेद ही हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। वहीं परिजनों ने बताया कि मैदान के नजदीक बिजली की तार काफी ढीली हैं। इनसे हादसा होने का डर बना रहता था। बिजली निगम अधिकारियों ने इनको ठीक नहीं किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed