फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Platforms determined for 24 trains during summer holidays

Ambala News: ग्रीष्मकॉलीन अवकाश की 24 ट्रेनों के के लिए प्लेटफॉर्म निर्धारित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Platforms determined for 24 trains during summer holidays
अंबाला। अंबाला रेल मंडल ने ग्रीष्मकालीन ट्रेनों के ठहराव के लिए योजना तैयार कर ली है। डाउन लाइन पर आने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म 2,3,4 व 6,7 पर लिया जाएगा। वहीं अप लाइन की ट्रेनों को 1 व 2 प्लेटफॉर्म पर लिया जाएगा। अमर उजाला ने लोगों से जुड़े इस समाचार को 14 अप्रैल को प्रमुखता से छापा था।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान रेलवे की ओर से 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। डाउन लाइन पर आने वाली ट्रेन नंबर 05565 सहरसा-सरहिंद स्पेशल 18 अप्रैल से चलेगी और इसका अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्लेटफॉर्म 6 पर होगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 4553 सहारनपुर-अंबाला 20 अप्रैल से और इसका ठहराव प्लेटफॉर्म तीन पर, 09097 बांद्रा-कटरा 21 अप्रैल से प्लेटफार्म सात पर, 04623 वाराणसी-कटरा 23 अप्रैल से चलेगी और इसका ठहराव प्लेटफॉर्म चार पर होगा। 05005 गोरखपुर-अमृतसर 24 अप्रैल से प्लेटफॉर्म 6, 04681 कोलकाता-जम्मूतवी 25 अप्रैल से प्लेटफॉर्म 6, 05049 छपरा-अमृतसर 26 अप्रैल से प्लेटफॉर्म 6, 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ 26 अप्रैल से प्लेटफॉर्म 2, 04529 वाराणसी-बठिंडा 27 अप्रैल प्लेटफार्म 2, 04075 नई दिल्ली-कटरा 28 अप्रैल से चलेगा और प्लेटफॉर्म सात पर इसका ठहराव होगा। 04679 गुवाहाटी-कटरा 29 अप्रैल प्लेटफॉर्म 4 और ट्रेन नंबर 05656 गुवाहाटी-जम्मूतवी का संचालन 6 मई से होगा और ट्रेन का ठहराव प्लेटफॉर्म 6 पर होगा। इसी प्रकार अप लाइन पर आने वाली ट्रेन नंबर 05566 सरहिंद-सहरसा 20 अप्रैल से प्लेटफॉर्म 1, 04554 अंबाला-सहारनपुर 20 अप्रैल प्लेटफॉर्म 1, 04624 कटरा-वाराणसी 21 अप्रैल से प्लेटफॉर्म 1, 09098 कटरा-बांद्रा 23 अप्रैल से प्लेटफॉर्म 1, 04682 जम्मू-कोलकाता 23 अप्रैल से प्लेटफॉर्म 1, 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर 25 अप्रैल से प्लेटफाॅर्म 2, 05006 अमृतसर-गोरखपुर 25 अप्रैल से प्लेटफॉर्म 1, 04530 बठिंडा-वाराणसी 26 अप्रैल से प्लेटफॉर्म 1, 04680 कटरा-गुवाहाटी 26 अप्रैल से प्लेटफॉर्म 1, 05050 अमृतसर-छपरा 27 अप्रैल से प्लेटफॉर्म 1, 04076 कटरा-नई दिल्ली 29 अप्रैल से प्लेटफॉर्म 1 एवं ट्रेन नंबर 05655 जम्मू-गुवाहाटी का संचालन 9 अप्रैल से होगा और ठहराव प्लेटफाॅर्म एक पर होगा।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed