{"_id":"65beb02aaa500b1eea090053","slug":"plastic-waste-will-be-disposed-of-soon-ambala-news-c-36-1-amb1002-117824-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जल्द होगा प्लास्टिक कचरे का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जल्द होगा प्लास्टिक कचरे का निस्तारण
विज्ञापन
ग्राम पंचायत माजरी में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के लिए आई मशीन को क्रेन की मदद से रखते
वैभव शर्मा
अंबाला सिटी। कचरे के निस्तारण की समस्या से जूझ रहे अंबाला को अब जल्द ही राहत मिलेगी। खासकर प्लॉस्टिक कचरे का समाधान जल्द प्रशासन देगा। इसके तहत प्लास्टिक कचरे निस्तारण के लिए जल्द ही प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट लगेगी।
इसके लिए ग्राम पंचायत माजरी में जमीन तय कर ली है। इतना ही नहीं यहां पर जो मशीनें लगेंगी उन्हें भी मंगवा लिया है। अब फरवरी माह में इस स्थापित कर शुरू करने का योजना है। इसकी जरूरत इसलिए भी है, क्योंकि अभी तक प्लॉस्टिक कचरे के समाधान के लिए जिला के पास कोई विकल्प नहीं था। खास बात है कि इस यूनिट के संचालन में ग्राम पंचायत प्रमुख भूमिका निभाती नजर आएगी। गौरतलब है कि यूनिट के स्थापित करने के लिए ग्राम पंचायत ने सहमति दे दी है।
यमुनानगर की कंपनी को दिया ठेका
प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट लगाने के लिए जिला परिषद की तरफ से जेम पोर्टल पर मशीनों को खरीदने के लिए आवेदन मांगे थे। इसके तहत प्लास्टिक श्रेडर मशीन, प्लास्टिक बॉलिंग मशीन, प्लास्टिक डस्ट रिमूवर मशीन की जरूरत को बताया था। इसमें 10 फर्मों ने आवेदन किया था। तकनीकी मूल्यांकन के बाद प्रशासन ने यमुनानगर की एक फर्म को वर्क ऑर्डर दे दिया है। ग्राम पंचायत के पास मशीनें पहुंच गई हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है।
विज्ञापन
अब स्वच्छता रैंकिंग में आगे बढ़ेगा अंबाला
स्वच्छता रैंकिंग ग्रामीण की अंबाला में अधिक अच्छी स्थिति नहीं है। ऐसे में तरल द्रव्य कचरा प्रबंधन अधिनियम के अनुसार सभी प्रकार के कचरों का निस्तारण करना अब अनिवार्य हो गया है। यह निस्तारण न होने के कारण स्वच्छता रैंकिंग में नंबर कट जाते हैं। मगर इस यूनिट के लगने के बाद से प्लॉस्टिक कचरे का निस्तारण हो सकेगा।
फोटो- 35
ग्राम पंचायत करेगी आय
ग्राम पंचायत माजरी के सरपंच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यूनिट के लिए सभी मशीनें प्राप्त हो गई हैं। हम रविवार को इस संबंध में ग्राम पंचायत के सभी पंचों के साथ बैठक करेंगे। इसमें रणनीति बनाएंगे कि किस प्रकार इस यूनिट को ग्राम पंचायत संचालित कर सकती है। इससे आय भी ग्राम पंचायत कर सकती है। इसके लिए पंचायत के पास पर्याप्त जमीन है। मगर उस जमीन पर यूनिट स्थापित करने के लिए बाउंड्रीवॉल व अन्य इंतजाम पर भी बात की जाएगी।
वर्जन
जिला परिषद के माध्यम से प्लॉस्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जा रही है। जल्द इसको शुरू किया जाएगा। इससे प्लास्टिक वेस्ट के निस्तारण में मदद मिलेगी।
-डॉ. शालीन, डीसी, अंबाला।