फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Plaster of the roof of the city council broke and fell, workers survived

Ambala News: नगर परिषद की छत का प्लास्टर टूटकर गिर, बचे कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Plaster of the roof of the city council broke and fell, workers survived
अंबाला छावनी के गांधी मैदान के सामने अ​ग्निशमन इमारत का निरीक्षण करते नप अध्यक्ष व कार्यकारी अ​ - फोटो : 1
अंबाला। छावनी नगर परिषद सदर अंबाला की 50 साल पुरानी इमारत अब गिरने की कगार पर है। इसकी दीवारें खोखली हो चुकी हैं और छत से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है, ऐसे ही एक हादसे में बुधवार को नगर परिषद के कर्मचारी घायल होने से बच गया। नगर परिषद के अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर छत से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी कर्मचारी व आमजन इसके नीचे नहीं खड़ा था, अन्यथा उसे चोट लगना निश्चित था।
विज्ञापन


जल्द शिफ्ट होगी कार्यालय
अंबाला-साहा हाईवे पर गांधी मैदान के सामने निर्माणाधीन अग्निशमन की इमारत में नगर परिषद का कार्यालय जल्द ही शिफ्ट कर दिया जाएगा। नगर परिषद के अधिकारियों ने 15 अगस्त से पहले कार्यालय को शिफ्ट करने की योजना बनाई है, वहीं अग्निशमन कार्यालय में चल रहे केबिन के कार्य का भी नप अधिकारी सहित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने निरीक्षण किया और जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सफाई विभाग यहीं रहेगा
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि मौजूदा समय में अन्य सभी कार्यालय अग्निशमन इमारत में शिफ्ट हो जाएंगे, लेकिन सफाई विभाग को यहीं रखा जाएगा। नगर परिषद का कार्यालय खाली होते ही तोड़फोड़ का काम भी शुरु करवा दिया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ इमारत के नवनिर्माण को लेकर भी आगामी प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद का नक्शा जल्द होगा तैयार
नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता पंकज सैनी ने बताया कि पुराने नक्शे को निकाय विभाग ने खारिज कर दिया है, इसलिए अब नक्शे में कुछ बदलाव किया जाएगा, इस पर लगभग 55 से 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर परिषद के आसपास बनी दुकानों को नहीं तोड़ा जाएगा, सिर्फ परिसर को ही खाली करवाकर यहां इमारत का निर्माण करवाया जाएगा। नई इमारत के भूमिगत पार्किंग के अलावा ऊपरी मंजिल पर विभागीय कार्यालय बनाए जाएंगे। यहां आने वाले लोगों की सुविधा के लिए रसोई का भी निर्माण करवाया जाएगा।

नगर परिषद की इमारत काफी पुरानी हो गई है। बुधवार को भी छत से प्लास्टर टूटकर गिर गया था, गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। 15 अगस्त से पहले नगर परिषद के कार्यालय को अग्निशमन इमारत में शिफ्ट किया जाना है, वहां केबिन बनाने का कार्य चल रहा है।

- स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद, सदर अंबाला।

अंबाला छावनी के गांधी मैदान के सामने अग्निशमन इमारत का निरीक्षण करते नप अध्यक्ष व कार्यकारी अ

अंबाला छावनी के गांधी मैदान के सामने अग्निशमन इमारत का निरीक्षण करते नप अध्यक्ष व कार्यकारी अ- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed